Home समाचार पीएम मोदी ट्विटर पर लोगों से कर रहे हैं सीधा संवाद

पीएम मोदी ट्विटर पर लोगों से कर रहे हैं सीधा संवाद

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राष्ट्राध्यक्ष हैं। फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब हो या गूगल प्लस सभी सोशल नेटवर्किंग मीडिया पर पीएम मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर लोगों से सीधा संवाद करते हैं। ट्विटर पर वह लोगों को शुभकामनाएं देते हैं, उनके सवालों का जवाब देते हैं और उनसे संवाद करते हैं।

शैलेंद्र सिंह जडेजा के एक ट्वीट पर उन्होंने जवाब दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।


इसरो के इतिहास रचने पर भी उन्होंने लोगों के ट्वीट का जवाब दिया।


उत्तर प्रदेश के कनौज रैली पर अनुराग के ट्वीट पर उन्होंने शुक्रिया अदा की।


संसद में भाषण पर लोगों की सलाह पर भी उन्होंने जवाब दिया।


रेडियो की प्रासंगिकता पर भी उन्होंने अपनी राय दी।


इसी तरह वे हमेशा लोगों से सीधा संवाद करने में यकीन करते हैं।

पीएम मोदी के फेसबुक पर तीन करोड़, 98 लाख, ट्विटर पर दो करोड़, 72 लाख, गूगल प्लस पर 32 लाख, 30 हजार और लिंक्डइन पर 20 लाख फॉलोअर हैं। इसके साथ इंस्टाग्राम पर पीएम के फॉलोअरों की संख्या 61 लाख है। इसके अलावा उनके नाम पर बने मोबाइल एप को भी एक करोड़ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।

सोशल मीडिया के जरिए वे देश-दुनिया की गतिविधियों पर करीबी नजर रखते हैं। प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सीधा संवाद करने पर यकीन रखते हैं और सरकार की योजनाओं को लागू करने में भी सोशल मीडिया और तकनीक का खूब इस्तेमाल करते हैं। कई बार प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के जरिए मन की बात के लिए लोगों से सुझाव भी मांगते हैं।

Leave a Reply