देश में मोदी लहर जोर-शोर से कायम है। अगले महीने की 10 तारीख से शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वैसे तो उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव शुरू होने हैं, लेकिन सबकी निगाहें 403 सीटों वाले यूपी पर लगी हुई हैं। चुनाव पूर्व सर्वे को माने तो यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने जा रही है।
TIMES NOW नवभारत और VETO के ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की जीत होगी। TIMES NOW नवभारत और VETO के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर, जबकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर रहेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के काफी जोर लगाने के बाद भी कांग्रेस चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है।
TIMES NOW नवभारत और VETO के चुनाव पूर्व सर्वे के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 213-231 सीटों पर जीत मिल सकती है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 147-158 सीटों पर जबकि बहुजन समाज पार्टी को 10-16 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 9-15 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
#OpinionPollOnTNNavBharat: यूपी में किसे कितनी सीट?#BJP+: 213-231#SP+: 147-158#BSP: 10-16#CONG: 9-15
OTH: 2-5#UttarPradesh का #OpinionPoll?देखें LIVE:- https://t.co/QjpEZlPfeA
@VetoYourVoice @navikakumar #AssemblyElections2022 #March10WithTNNavbharat pic.twitter.com/Zpc0YltGGD— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 28, 2022
उत्तर प्रदेश में पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ पहली पसंद बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 52.3 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव 36.2 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं, जबकि 7.2 प्रतिशत लोग मायावती और सिर्फ 3.4 प्रतिशत लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
#OpinionPollOnTNNavBharat: आपका पसंदीदा CM का चेहरा कौन?
योगी आदित्यनाथ- 52.3%
अखिलेश यादव- 36.2%
मायावती- 7.2%
प्रियंका गांधी- 3.4%
अन्य- 0.9%#UttarPradesh का #OpinionPoll?देखें- https://t.co/QjpEZlPfeA
@VetoYourVoice @Ankit_Tyagi01 @MinakshiKandwal #March10WithTNNavbharat pic.twitter.com/HGOqhMvUvb— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 28, 2022
अगर वोट शेयर की बात करें तो विधानसभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन को 38.10 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 34.78 प्रतिशत, बहुजन समाज पार्टी को 12.70 प्रतिशत, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 8.66 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।
#OpinionPollOnTNNavBharat: उत्तर प्रदेश में किसको कितने प्रतिशत वोट?#BJP+: 38.1%#SP+: 34.78%#BSP: 12.7%#CONG: 8.66%
OTH: 6.4%#UttarPradesh का #OpinionPoll?देखें LIVE:- https://t.co/QjpEZlyccA
@VetoYourVoice @navikakumar #AssemblyElections2022 #March10WithTNNavbharat pic.twitter.com/Z96ltwxaxf— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 28, 2022
इसके पहले एबीपी न्यूज- सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे के अमुसार बीजेपी गठबंधन को 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 145 से 157 सीटें मिल सकती हैं, जबकि, बीएसपी 8 से 16 सीटों पर सिमट सकती है। कांग्रेस को सिर्फ 3 से 7 सीटें और अन्य को 4 से 8 सीटें आती दिख रही है।
#OpinionPollOnABP | क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिलेगी सत्ता की चाबी? देखिए क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़ें #KBM2022 #ChunaviMoodOnABP #UPElections2022 #UttarPradesh #Elections2022
Watch Live at : https://t.co/Lb6Ql6gvKt pic.twitter.com/lEIOKWJLmV
— ABP News (@ABPNews) January 10, 2022
एबीपी न्यूज- सी वोटर ओपिनियन पोल में 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 33 प्रतिशत, बीएसपी को 13, कांग्रेस को 7 और अन्य के खाते में 5 प्रतिशत वोट जा सकता है।
#OpinionPollOnABP | उत्तर प्रदेश में किसको कितने फीसदी मिल सकता है वोट, जानिए क्या कहता है सर्वे#KBM2022 #ChunaviMoodOnABP #UPElections2022 #UttarPradesh #Elections2022
Watch Live at : https://t.co/Lb6Ql6gvKt pic.twitter.com/ElXEdIpWUx
— ABP News (@ABPNews) January 10, 2022
एबीपी-सी वोटर सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं। 43 प्रतिशत लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव को 34, मायावती को 14 और प्रियंका गांधी को सिर्फ 4 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।
#OpinionPollOnABP : सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
*योगी आदित्यनाथ : 43%
*अखिलेश यादव : 33.9%
*मायावती : 14.4%#KBM2022 #ChunaviMoodOnABP #UPElections2022 #UttarPradesh #Elections2022Watch Live at : https://t.co/Lb6Ql6h3A1 pic.twitter.com/AVVZ04MW10
— ABP News (@ABPNews) January 10, 2022