सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला इंडियन मुस्लिम फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोएब जमई को टीवी डिबेट के बीच पहले तो धुलाई करती है फिर दौड़ा लेती है। बताया जा रहा है कि शोएब जमई फिल्म ’72 हूरें’ पर टीवी डिबेट के लिए पहुंचे थे। फिल्म पर चर्चा के दौरान शोएब जमई की बात पर पैनल में मौजूद मुस्लिम महिला सुबुही खान भड़क उठती हैं और एक तरह से खडेड़ते हुए कुटाई करने लगती हैं। इसके साथ ही सुबुही खान शोएब जमई से यह भी कहती है कि तेरी औकात क्या है, तेरी हिम्मत कैसे हुई। निकल यहां से। तुझे ही नहीं तेरे बाप को भी मारूंगी। टीवी पर जारी चर्चा के बीच सुबुही खान ने शोएब जमई को दौड़ा लिया। जिसके बाद शोएब को टीवी स्टूडियो की डिबेट छोड़कर भागना पड़ा। देखिए वायरल वीडियो-
शोएब जमई का इसके पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कहता है कि कसम खुदा की कह रहा हूं, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएंगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे। बाबा बागेश्वरधाम के संदर्भ में इसके साथ ही शोएब जमई ये भी कहता है कि 2024 में ऐसे बाबाओं को लंगोट लेकर न भागना पड़ा तो शोएब जमई का नाम बदल देना, तुम्हारे बाप का देश है। देखिए वीडियो-
अब लोग सोशल मीडिया पर शोएब जमई के टीबी डिबेट में दौड़ाने वाले वीडियो को तेजी से वायरल कर रहे हैं और लताड़ भी लगा रहे हैं। कुछ लोग वीडियो शेयर करने के साथ तंज भी कस रहे हैं।
ऐसे मिलेगा गजवा ए हिंद 😂#ArrestShoaibJamai pic.twitter.com/G3Q9QMgEWK
— Arun Yadav🇮🇳 (@beingarun28) June 9, 2023
शोएब जमई के साथ ऐसे दुर्व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं, उपर वाला ऐसे कड़ी निंदा करने के और भी अवसर दें।pic.twitter.com/lts3Uqqzxk
— Naweed (@Spoof_Junkey) June 9, 2023
शोइब जमाई की इस तरह कुटाई की हम निंदा करते है, जब ये महिला चप्पल पहने हुए थे तो उसका इस्तेमाल क़्यो नही किया ? pic.twitter.com/0YyKRPrt1J
— Dr. Richa Rajpoot (@doctorrichabjp) June 9, 2023
Kya kiye? Koot diye Shoaib Jamai ko🤣 pic.twitter.com/BsbER45Gej
— BALA (@erbmjha) June 9, 2023
शोएब जमई की कुटाई हो गई क्या? 🔥😭🫣 pic.twitter.com/e0obWKdan2
— Dr. Syed Rizwan Ahmed (@Dr_RizwanAhmed) June 9, 2023
This guy Shoaib Jamai was talking about finishing all the Hindus, couldn’t face a single woman…
K00t diye gaye janab.. pic.twitter.com/Za4A6FP165
— Mr Sinha (@MrSinha_) June 9, 2023