Home समाचार क्या शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जिहाद कर रहे हैं

क्या शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जिहाद कर रहे हैं

SHARE

सत्ता जाने के बाद से ही कांग्रेसी नेता बौखलाए रहते हैं। झल्लाहट में कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ ना कुछ अनर्गल बातें करते रहते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया इस अवसर पर एक फोटो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। देश को उनकी सेवा और बलिदान पर गर्व है। हमारी सेना के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों ओर उनके परिवार की मदद करेगा। कांग्रेस नेता थरूर को यह रास नहीं आया और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के तस्वीर के साथ सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह समारोह क्यों? कम से कम इस दिन सेना को असली नायकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था।

शशि थरूर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें आईना दिखाना शुरू कर दिया जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी झंडा दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स शशि थरूर को ट्रोल करने लगे।

शशि थरूर ने हाल ही में ‘लाहौर थिंक फेस्ट’ कार्यक्रम में कहा कि भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया।

शशि थरूर इससे पहले कई बार प्रधानमंत्री मोदी और देश के खिलाफ बयान दे चुके हैं। इससे लगता है कि क्या शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जिहाद कर रहे हैं? आप भी देखिए

  • 31 जनवरी, 2019 को थरूर ने कहा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरुरत है ना कि समानता की।
  • 29 जनवरी, 2019 को सीएम योगी की प्रयागराज में कैबिनेट बैठक पर थरूर ने कहा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।
  • 16 अक्टूबर 2018 को थरूर ने कहा कि अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर बने।
  • 28 अक्टूबर, 2018 को पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न चप्पल से मारा जा सकता है।
  • जुलाई 2018 में कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के दोबारा सत्ता में आने पर देश ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा।                                          

Leave a Reply