Home विपक्ष विशेष खत्म नहीं हो रहा राहुल गांधी का कन्फ्यूजन, देखिए अब क्या कह...

खत्म नहीं हो रहा राहुल गांधी का कन्फ्यूजन, देखिए अब क्या कह डाला

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्फ्यूजन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं कि उनका कन्फ्यूजन सामने आ जाता है। राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान जोधपुर की एक रैली में राहुल गांधी ऐसी संख्या का जिक्र किया है, जिसका वजूद ही नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपया माफ किया है। आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था राज्य में पिछत्तीस लाख युवा बेरोजगार हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में राहुल गांधी के इस कन्फ्यूजन की चर्चा जोरों पर है और लोगों का कहना है कि जिस पार्टी के अध्यक्ष को गणित का सामान्य ज्ञान तक नहीं है वह कैस देश के संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय जता सकता है।

समझ से परे है राहुल गांधी का कन्फ्यूज, देखिए इससे पहले कब-कब हुए कन्फ्यूज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हैं, लेकिन उनकी समझदारी हमेशा सवालों में घिरी रहती है। एक बार फिर राहुल गांधी की समझ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में प्रचार के दौरान मेनिफेस्टो के बारे चर्चा के दौरान लोगों ने जब कुछ मांग की तो, राहुल कहने लगे कि अगर फंड होगा तो ऐसा किया जाएगा। मेनिफेस्टो और फंड के बारे में राहुल गांधी का कन्फ्यूजन आप भी सुनिए।

देखिए राहुल गांधी ने किस तरह कांग्रेस में निचले स्तर तक फैलाया कन्फ्यूजन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो कन्फ्यूजन शुरू किया था वो एक संक्रमित बीमारी की तरह पार्टी में निचले स्तर तक फैल चुका है। जिस प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष कन्फ्यूजन में कुछ भी ऊलजलूल बोल देते है, उसी प्रकार अब कांग्रेस के कार्यकर्ता कुछ भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। देखिए किस तरह पार्टी के नेता राहुल के सामने ही उन्हें मरा हुआ बता रहे हैं।-

Leave a Reply