कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आम पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मुझे उत्तर प्रदेश का आम पसंद नहीं है, मुझे आंध्र प्रदेश का आम पसंद है।
अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपने इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में हार क्या मिली, अब उन्हें उत्तर प्रदेश के आम का स्वाद भी नहीं भा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जी आपका टेस्ट ही विभाजनकारी है। उन्होंने कहा कि आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का ‘स्वाद’ एक है।
श्री @RahulGandhi जी, आपका ‘टेस्ट’ ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है।
आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया।
लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का ‘स्वाद’ एक है। pic.twitter.com/VMtiyNtnCY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2021
गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के आम पसंद नहीं हैं और उत्तर प्रदेश को कांग्रेस पसंद नहीं है, हिसाब बराबर।
राहुल जी को उत्तर प्रदेश के आम नहीं पसंद और उत्तर प्रदेश को Congress नहीं पसंद हिसाब बराबर । pic.twitter.com/4xILCHrFGS
— Ravi Kishan (@ravikishann) July 23, 2021
इस बयान के बाद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं आप भी देखिए…
राहुल जी आपको यूपी का चौसा, दशहरी और लंगड़ा आम नही पसंद?????
आप तो धन्य हैं।
इस समय बाजार में चौसा उपलब्ध है। खाकर देखिए दुनिया के सबसे शानदार आमों में से एक है।
वैसे आपने यूपी के आम को नापसंद किया है….अब यूपी कहीं कांग्रेस को ही पूरी तरह नापसंद न कर दे।— Piyush Mishra?? (@piyush_mishra_) July 23, 2021
बांटो और राज करो की बिलांयती सीख इन्हें इनके पूर्वजों से ही मिली है। विभाजन नीति और नफ़रत फैलाकर लोगों को भड़काना श्री गांधी जी के प्रमुख गुण हैं। ?
— नयन तिवारी ??? (@nayan_tiwari118) July 23, 2021
जो रात के अंधेरे चाइना एंबेसी जाता हो उसको हिंदुस्तानी टेस्ट कैसे अच्छा लगेगा ?
— Satya Bhushan (@SatyaBhushan2) July 23, 2021
जिस कांग्रेस पार्टी को अमेठी की जनता ने सराहो पे बिठाया।
उसही पार्टी को नेता UP का आम खाके बड़ा हुआ वो आज राजनीति के चककर मैं उसे UP का नही आंध्र प्रदेश का आम पसंद है।
वैसे ये पप्पू वोटो के लिए केरल की जनता के सामने UP की जनता को मूर्ख कह चुका है।
— RAHUL SHARMA (@RAHULSH55870663) July 23, 2021
जो आदमी आम आम (फल) में भी भेदभाव करता है, सोचो वो देश का प्रधानमंत्री बनने पर 138 करोड़ इंसानों में कितना भेद कर देगा!
ऐसी feudal मानसिकता वाला आदमी समाज और व्यवस्था दोनों के लिए खतरनाक होता है!— N.Piyush..!?? (@piyamritdeo) July 23, 2021
भारत के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को इसी नालायक नेता राहुल गांधी की वजह से ही नकारना शुरू किया है, उत्तर प्रदेश के लोगों ने जबसे अमेठी से हराया है तब से ये गधा उत्तर प्रदेश से नफरत करने लग गया है, आजकल इसे आम भी आंध्र प्रदेश के पसन्द आ रहे हैं जबकि दुनिया की सबसे अच्छे आम up केहैं
— Rameshwar Arya ?? ?️ (@iRameshwarArya) July 23, 2021
राहुल को आम भी ‘दक्षिण’ वाला पसंद आता है.. बोले – यूपी वाला आम पसंद नहीं है..!
रूबिका लियाकत (@RubikaLiyaquat) के साथ मास्टर स्ट्रोक #RahulGandhi #Mangoes #UttarPradesh #MasterStrokeOnABP pic.twitter.com/9FjY6SAsRM
— ABP News (@ABPNews) July 23, 2021