कांग्रेस का चीन प्रेम एक बार फिर खुलकर सामने आया है। इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सियासी गुरु सैम पित्रोदा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुझे चीन से खतरा समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मुद्दे को हमेशा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। हमारा दृष्टिकोण शुरू से टकराव वाला रहा है। ये दुश्मनी पैदा करता है। हमें अपना रवैया बदलना होगा और यह मानना बंद करना होगा कि चीन हमारा दुश्मन है।
“चीन हमारा दुश्मन नहीं है, हमें यह मानना बंद करना होगा कि चीन हमारा दुश्मन है.”- भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा#China #SamPitroda #Congress #SamPitrodaOnChina #VistaarNews pic.twitter.com/Io7cmjYV5q
— Vistaar News (@VistaarNews) February 17, 2025
सैम के बयान पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि ‘जो कुछ कांग्रेस और उनके थिंक टैंक कहे जाने वाले लोग समय-समय पर कहते आ रहे हैं, वो चीजे अब पूरी तरह से जनता के सामने आती जा रही हैं। ओवरसीज कांग्रेस के प्रेसिडेंट सैम पित्रोदा ने चीन को लेकर आज जिस प्रकार का बयान दिया है, उससे यह बात बहुत साफ हो गई है कि कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ हुए करार का इजहार वो दिनदहाड़े कर रहे हैं। गंभीर बात ये है कि जिस प्रकार की बात सैम पित्रोदा ने कही है, वो भारत की अस्मिता, कूटनीति और भारत की संप्रभुता पर बहुत गहरा आघात है। उन्होंने कहा है कि चीन के साथ तो किसी प्रकार का विवाद ही नहीं है, यानी भारत ही आक्रामक मुद्रा लिए हुए है। इसी भाव और इसी विचार के अनेक स्टेटमेंट राहुल गांधी भी पहले दे चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने विदेश दौरे पर कहा कि चीन ने बेरोजगारी की समस्या को बहुत अच्छे से दूर किया है। गलवान में हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए और उसके बाद आपके नेता इस प्रकार की भाषा बोलता हैं तो यह निंदनीय है।’
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “…कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ हुए करार का इजहार सैम पित्रोदा ने दिन दहाड़े कर दिया है… गंभीर बात ये है कि जिस प्रकार की बात सैम पित्रोदा ने कही है वह भारत की अस्मिता, कूटनीति और… pic.twitter.com/3GLnoXrY74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस और चीन के एजेंट के रूप में काम करते हैं।
‘चीन को दुश्मन नहीं समझना चाहिए’ वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी @pradip103R ने कहा, “कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस और चीन के एजेंट के रूप में काम करते हैं।”@BJP4India @INCIndia | #RahulGandhi #CongressParty pic.twitter.com/TIGUA92B53
— Young Bharat News (@YoungBharat24) February 17, 2025
बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि जिन्होंने हमारी 40,000 वर्ग किमी जमीन चीन को सौंप दी, उन्हें अब भी ड्रैगन से कोई खतरा नहीं दिख रहा है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी चीन से खौफ में हैं और आईएमईईसी की घोषणा से एक दिन पहले बीआरआई की वकालत कर रहे थे। चीन के प्रति कांग्रेस पार्टी के जुनूनी आकर्षण का मूल रहस्य 2008 के कांग्रेस-सीसीपी एमओयू में छिपा है।
Those who ceded away 40000 square km of our land to China, still see no threat from the Dragon.. no wonder Rahul Gandhi is in awe of China and was rooting for BRI one day before the IMEEC was announced .. the crux of Cong party’s obsessive fascination for China, lies hidden in… https://t.co/3lsTRgkAZn
— Tuhin A. Sinha तुहिन सिन्हा (@tuhins) February 17, 2025
आजादी के बाद से ही कांग्रेस चीन के प्रति विशेष लगाव रखती आई है। कांग्रेसी नेता जवाहर लाल नेहरू के चीनी प्रेम के कारण देश को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्थायी सीट उन्हीं के कारण चीन के पास गई थी। भारत-चीन भाई-भाई के नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में ही चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसी चीन की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के साथ कांग्रेस ने 2008 में एक गुप्त समझौता किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि कांग्रेस चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चंदा भी लेती रही है। इतना ही नहीं 2017 के डोकलाम विवाद के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने गुपचुप तरीके से चीनी राजदूत से मुलाकात भी की थी। चीनी हमलों के कारण ही गलवान में हमारे कई जवान शहीद हुए थे। ऐसे में चीन के पक्ष में इस बयान से लोग सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के गुरु और पार्टी पर भड़क गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस को लताड़ लगा रहे हैं…
चीन हमारा दुश्मन नहीं है हमें पहले दिन से यह मानना बंद करना होगा कि चीन दुश्मन है-सैम पित्रोदा
पप्पू चीन के ड्रोन की प्रशंसा करता है और कांग्रेस अब चीन को दुश्मन नहीं मानती…..ट्रंप ओर मोदी की जोड़ी से चीन की लंका लगी हुई है और ये अब अपने बाप को बचाने में लगे है pic.twitter.com/vmfxBa0RvN
— ocean jain (@ocjain4) February 17, 2025
कांग्रेस का असली चेहरा
ये खाते हिंदुस्तान का है और गाते पाकिस्तान का है pic.twitter.com/FbkIpYaxMo— Social Tamasha (@SocialTamasha) February 17, 2025
गुरु सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि चीन से भारत को कोई खतरा नहीं है..और चेले राहुल गांधी जी को ड्रोन की ताकत और टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए चीन की प्रतिबंधित कंपनी का ड्रोन ही मिला।
इनका इतना “चीनी” प्यार देख कर पूरी कांग्रेस को “डायबिटीज” का मरीज बना देगा ! pic.twitter.com/uPk0xKD2N9— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) February 17, 2025
दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान ‘चीन को दुश्मन नहीं समझना चाहिए’ पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “हम सैम पित्रोदा और राहुल गांधी से क्या अपेक्षा कर सकते हैं? उनकी पार्टी के नेता, जिनके वे सलाहकार हैं, उन्होंने चीन के साथ समझौते किए हैं। उन्होंने चीन… pic.twitter.com/k1Stm9PnIv
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 17, 2025
अमेरिका से राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार सैम पित्रोदा ने एक बिल्कुल ताजा वीडियो जारी किया है
जिसमें वह चीन को एक मित्रतापूर्ण देश बता रहे हैं
🚨 “मैं चीन से खतरे को नहीं समझ पा रहा हूँ। चीन से हमारा कोई खतरा नहीं है हमारा दृष्टिकोण शुरू से ही टकरावपूर्ण रहा है, और यह रवैया… pic.twitter.com/yhqzFzvVR4
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 17, 2025
जब जब कांग्रेस ज्यादा चीन चीन करे तो समझ लीजिएगा MoU का कोई क्लोज उन्हें मनवाना है।
अपने ही देश को आक्रामक कोई पार्टी कैसे कह सकती है, वो भी वो पार्टी जिसने चीन को हजारों एकड़ ज़मीन दे दी हो।
सुधांशु जी फ़िलहाल इनकी बख़िया उधेड़ रहे है। pic.twitter.com/9YqKbQIhoX
— Baliyan (@Baliyan_x) February 17, 2025
यह वही यही कांग्रेस, जो कल तक संसद से लेकर सड़कों तक यह आरोप लगाती थी कि चीन ने हमारी हजारों किलोमीटर जमीन हड़प ली, आज उसी चीन की तारीफों के पुल बांधने में लगी हुई है। pic.twitter.com/QjqcBNFJUa
— Nitish (@Nitishvkma) February 17, 2025
कांग्रेस का चाइनीज प्रेम अटूट और अडिग है। देश से प्रेम छूट सकता है, मगर कांग्रेस के नेताओं का चीन से प्रेम अखंड है।
जिस चीन ने हमेशा भारत के साथ धोखेबाजी की है, वो कांग्रेस के नेताओं को ‘धर्मात्मा’ लग रहा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।
दरअसल वामपंथी सोच और देश विरोधी… pic.twitter.com/7tWkQyHB8j— Rohan Gupta (@rohanrgupta) February 17, 2025
Rahul Ghandy’s Joker Sam Pitroda now openly bats for China.
“Our approach wrt China has been confrontational from very beginning. We need to stop assuming that China is Enemy”
True. China is Friend for Royal Family of India. But Royal Family of India doesn’t mean BHARAT. Right? pic.twitter.com/L2zJOR2wcX
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) February 17, 2025