प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शुक्रवार 24 अप्रैल को अपनी सुबह की शुरुआत हुगली नदी के पावन तट पर सैर के साथ की। इस दौरान उन्होंने न केवल नदी की सुंदरता को निहारा, बल्कि बोट राइड का आनंद लेते हुए कोलकाता की जीवनरेखा कही जाने वाली मां गंगा के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने हुगली के किनारे टहल रहे मॉर्निंग वॉकर्स और वहां काम करने वाले नाविकों से भी मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की भव्यता को कैमरे में कैद किया और बंगाल की समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया। देखिए 11 खास तस्वीरें-



देखिए वीडियो-









