Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 04 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 04 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

04 मई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल, परिश्रम और करुणा को लेकर एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति ‘विकसित भारत’ के निर्माण के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रयास कर रहे हैं।

04 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने योग साधक एवं काशी निवासी श्री शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

04 मई 2024
प्रधानमंत्री ने बिहार के दरभंगा, झारखंड के पलामू और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रोडशो किया।

04 मई 2022
आपदा अवरोधी अवसंरचना के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किया, फिनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन, नार्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग अलग द्विपक्षीय बैठक, डेनमार्क के इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

04 मई 2021
अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जानसन के साथ वर्चुअल समिट में भाग लिया, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से राज्य में राजनीतिक हिंसा और बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर बात की।

04 मई 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘गुट-निरपेक्ष आंदोलन’ शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

04 मई 2019
यूपी के प्रतापगढ़, बस्ती और बिहार के वाल्मीकि नगर की चुनावी रैलियों में उद्बोधन, इंडिया टीवी के साथ विशेष इंटरव्यू। 

04 मई 2018
नमो एप के जरिए कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

04 मई 2015
अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस समारोह के अवसर पर संबोधन, चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो से जुड़े।

Leave a Reply