Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 अप्रैल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

24 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर संस्कृत सुभाषितम शेयर किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान के बीच आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों से मुलाकात भी की।

प्रधानमंत्री की पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में चुनावी रैली

24 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में किए गए हमलों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखने और प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की, “इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के बचे हुए गढ़ों को खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंकवाद के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।’’

प्रधानमंत्री ने मुंबई में इंडिया स्टील 2025 सम्‍मेलन को वीडियो माध्यम से सम्‍बोधित किया।

24 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से छठे अंतरराष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना सम्मेलन को संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक रैली को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश के सागर और बैतुल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

भोपाल में एक रोडशो भी किया।

24 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने नौसेना प्लेटफॉर्म से बीएमडी इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण करने पर डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने सभी से indiahandmade.com देखने का आग्रह किया है, जो भारत की समृद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प विरासत के लिए एक ही स्थान पर सब कुछ उपलब्ध (वन-स्टॉप-शॉप) बिक्री केंद्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इम्फाल, मणिपुर में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया।

24 अप्रैल 2022
देशवासियों के साथ मन की बात, जम्मू-कश्मीर में करीब 20,000 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस, लता दीनानाथ पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उद्घाटन समाहरोह के मौके पर संदेश।

24 अप्रैल 2021
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत 24 अप्रैल को ई-संपत्ति कार्डों के वितरण का शुभारम्भ किया।

24 अप्रैल 2020
पंचायती राज दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से संवाद किया।

24 अप्रैल 2019
झारखंड के गुमला, पश्चिम बंगाल के बोलपुर और रानाघाट में आय़ोजित जनसभाओ में उद्बोधन, जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं पर अभिनेता अक्षय कुमार से बातचीत।

24 अप्रैल 2018
पंचायती राज दिवस के अवसर पर  मध्यप्रदेश के मंडला से राष्ट्रीय ग्राम अभियान के शुभारंभ पर संबोधन।

24 अप्रैल 2016
झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के समापन समरोह में राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर देशभर की पंचायतों को संबोधित किया, आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उद्बोधन, मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया।

24 अप्रैल 2015
राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में उद्बोधन।

Leave a Reply