Home समाचार मोदी विरोध में पंजाब सरकार ने किया खतरनाक ट्वीट और फिर किया...

मोदी विरोध में पंजाब सरकार ने किया खतरनाक ट्वीट और फिर किया डिलीट, राहुल इस्लामिक कट्टरपंथियों से मिल रहे, अमरिंदर सरकार अलगाववाद को हवा दे रही

SHARE

यह सवाल बार-बार पूछा जाता है कि देश एक हजार साल तक गुलाम क्यों रहा ? इसके जवाब के लिए इतिहास पढ़ने की जरूरत नहीं है। जरूरत है आंखें खोलने का और देश विरोधी ताकतों को पहचानने का, जो देश अंदर रहकर देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। ऐसी ताकतों ने ही अपने हित के लिए विदेशी आक्रांताओं को आमंत्रित किया, उन्हें संरक्षण और सहयोग दिया। आज भी वैसा ही हो रहा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उसके नेता और उसकी राज्य सरकारें देश विरोधियों को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है। देश के दुश्मनों की तारीफ और अपने देश को बदनाम किया जा रहा है। इसका ताजा प्रमाण केरल और पंंजाब में मिला है।

पंजाब सरकार के ट्विटर हैंडल से देश विरोधी ट्वीट

पंजाब की कांग्रेस सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज सुबह (22 अक्टूबर, 2020) एक ट्वीट किया गया, जिसमें पड़ोसी देश (पाकिस्तान) से भी ज्यादा खतरनाक भारत सरकार को बताया गया। ट्विटर पर जैसे यह ट्वीट पोस्ट किया गया, लोगों ने अमरिंदर सरकार की इस करतूत पर तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस विवादित ट्वीट को जल्द डिलीट कर दिया गया।

अलगाववादी मानसिकता से ग्रसित है अमरिंदर सरकार

डिलीट करने से पहले ही लोगों ने इस ट्वीट का स्क्रीन सॉट ले लिया। इस ट्वीट से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि अमरिंदर सरकार किस तरह देश के खिलाफ काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में शामिल लोग किस तरह अलगाववादी मानसिकता से ग्रसित है और खालिस्तान समर्थकों को संरक्षण दे रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने अमरिंदर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस मामले में जवाब देने और कार्रवाई करने की मांग की है। 


देशद्रोह में गिरफ्तार सिद्दीकी के परिवार से मिले राहुल गांधी

इससे पहले बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जाते ही जनेऊधारी राहुल गांधी के रंग-ढंग बदल गए। उन्होंने दंगा फैलाने के लिए कुख्यात पीएफआई के सक्रिय सदस्य और हाथरस में सांप्रदायिक और जातीय दंगा फैलाने की साजिश में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार सिद्दीकी कप्पन के परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सिद्दीकी कप्पन की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया और उसके परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि सिद्दीकी की गिरफ्तारी एक गंभीर मामला है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ उठाएगी। 

थरूर ने किया भारत का अपमान और पाकिस्तान की तारीफ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंच से देश की छवि खराब करने की कोशिश की। थरूर ने पाकिस्तान के ‘लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल’ में जहां पाकिस्तान की जमकर तारीफ की, वहीं मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तबलीगी जमात और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया। पंजाब सरकार के ट्वीट की भाषा और शशि थरूर की भाषा एक समान है। इससे लगता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी आज पाकिस्तान कांग्रेस पार्टी बन गयी है, जिसका एक ही मकसद है देश विरोधी ताकतों के सहयोग से भारत के खिलाफ साजिशें करना, केंद्र की मोदी सरकार और भारत को बदनाम करना है।

 

Leave a Reply