Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

17 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को पहली हाइड्रोजन ट्रेन समर्पित करने से पहले अपने एक्स हैंडल पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, ”आज भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार होने जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा दिन है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के रूट पर चलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

17 जुलाई 2025
श्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया (आरओके) के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

17 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

17 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने 25वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय दल की प्रशंसा की है। भारतीय दल ने इस चैम्पियनशिप में 27 पदक हासिल करके विदेशी धरती पर आयोजित होने वाली किसी भी चैम्पियनशिप में अब तक सबसे अधिक पदक जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री ने कश्मीर की शताब्दियों पुरानी ‘नमदा’ कला के पुनर्जीवन पर आलेख को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक के दौरान भव्य रात्रि-भोज में सम्मिलित नेतृत्वकारी महिलाओं की फोटो साझा की।

प्रधानमंत्री ने 1,44,000 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

17 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने पी. वी. सिंधु को अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने यह भी कहा है कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगी।

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने पर देशवासियों को बधाई दी।

17 जुलाई 2021
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

17 जुलाई 2020
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य (2021-22) के रूप में भारत को निर्विरोध चुने जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में संबोधन। 

17 जुलाई 2019
संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

17 जुलाई 2018
संसद के मानसून सत्र से पूर्व सर्दलीय बैठक में हिस्सा लिया।

17 जुलाई 2017
राष्ट्रपति चुनाव में सबसे पहले मतदान करने पहुंचे, उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए भाजपा संसदीय दल की बैठक।

17 जुलाई 2016
नई दिल्ली में श्री त्रिदंडी श्रीमननारायण रामानुज चिन्‍ना जीयर स्‍वामी जी से मुलाकात।

17 जुलाई 2015
गिरधारी लाल डोगरा के जम्मू विश्वविघालय में आयोजित जन्मशती समारोह में उद्बोधन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल से मुलाकात।

17 जुलाई 2014
BRICS SUMMIT से लौटते समय फ्रैंकफर्ट में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात।

Leave a Reply