Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

15 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संस्कृत के सुभाषितम् को साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि देश के युवा ज्ञान को आत्‍मसात कर, नए कौशल विकसित करके और स्वस्थ जीवन को प्राथमिकता देते हुए भारत के भविष्य को आकार देने में एक शक्तिशाली माध्‍यम के रूप में उभर रहे हैं। ये गुण न केवल व्यक्तियों को सशक्त बनाते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते और सामाजिक सुरक्षा समझौते पर एक लेख साझा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि भारत टेक्स 2026 कैसे भारत की वस्त्र उद्योग की ताकत और विजन 2030 को दर्शाता है।

15 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने श्री फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने हरित और सतत भविष्य के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कौशल भारत मिशन के माध्यम से कुशल और आत्मनिर्भर युवा शक्ति तैयार करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

15 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने के.पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी।

15 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगमन पर, उन्‍हें विशेष सम्‍मान प्रकट करते हुए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री की सीओपी 28 के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ बैठक हुई।

प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में प्रतिनिधिमंडल स्तर और आमने-सामने की वार्ता में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

15 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री ने के. कामराज को उनकी जयंती पर याद किया।

प्रधानमंत्री ने मन की बात के लिए विचार आमंत्रित किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

15 जुलाई 2021
विश्व युवा कौशल दिवस पर देश को संबोधित करते हुए स्किल इंडिया मिशन को नए सिरे से गति देने बात कही, अपने संसदीय वाराणसी का दौरा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

15 जुलाई 2020
केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की, विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित किया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडिया-ईयू समिट में शामिल हुए।

15 जुलाई 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात और राज्य के मुद्दों पर बातचीत।

15 जुलाई 2018
मिर्जापुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और आधारशिला के मौके पर उद्बोधन, मिर्जापुर में बाणसागर नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित।

15 जुलाई 2017
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उज्‍ज्‍वला योजना की सफलता पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है, जिसके लाभार्थियों की संख्‍या 2.5 करोड़ को पार कर गई है।

15 जुलाई 2015
म्‍यांमार के विदेश मंत्री यू वुन्‍ना मोंग विन से मुलाकात, नीति आयोग की संचालन परिषद की दूसरी बैठक की अध्‍यक्षता की, “Skill India” कार्यक्रम के शुभारम्भ पर उद्बोधन, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक।

15 जुलाई 2014
छठे ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के लिए फोर्टलेजा पहुंचे, फोर्टलेजा में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात।

Leave a Reply