Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 अगस्त

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

06 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने पृथ्वी को समस्त जीवन की पालन-पोषण करने वाली माता के रूप में मान्यता देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया।

06 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है।

 

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

06 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

06 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार और रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देने पर जोर देने से विशेष रूप से युवाओं के बीच पढ़ने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। श्री मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुस्तकालय महोत्सव 2023 के उद्घाटन पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने मदन दास देवी जी के बारे में एक आलेख में शेयर किया।

06 अगस्त 2022
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने मोहित ग्रेवाल को राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में 125 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम श्रेणी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर नवीन कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 53 किलोग्राम श्रेणी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवान विनेश फोगट को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रवि दहिया को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पूजा गहलोत को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुक्केबाजी की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जैस्मिन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने लॉन बाउल पुरुष टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति चुनाव, 2022 में मतदान किया।

प्रधानमंत्री ने श्री जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

06 अगस्त 2021
महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों और व्यापार और वाणिज्य के हितधारकों के साथ बातचीत की, “MODI STOLE MY MASK” के लेखक अमित बगरिया और सेवियो रॉड्रिक्स से मुलाकात।

06 अगस्त 2020 
अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना पर दु:ख जताया और वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से टेलीफोन पर बात की। 

06 अगस्त 2019
नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात और बातचीत।

06 अगस्त 2018
लोकसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया।

06 अगस्त 2016
दो वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में MyGov की Town Hall Meeting में उद्बोधन।

06 अगस्त 2015
ऊर्जा क्षेत्र के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात।

06 अगस्त 2014
बिहार और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात, पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात।

Leave a Reply