प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वो एक वैज्ञानिक या फिर भारत के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।’
Tributes to Dr. Kalam on his Jayanti. India can never forget his indelible contribution towards national development, be it as a scientist and as the President of India. His life journey gives strength to millions. pic.twitter.com/5Evv2NVax9
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2020
भारत रत्न से सम्मानित एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।