Home समाचार नीदरलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे; देखिए...

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे; देखिए तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, जहां उनका अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से लेकर उनके ठहरने के स्थान तक, भारतीय समुदाय का उत्साह चरम पर दिखा। होटल के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जुटे और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भारतीय लोक एवं शास्त्रीय नृत्यों की झलक देखने को मिली। प्रवासी भारतीयों ने गीतों और लोकनृत्यों के जरिए सात समंदर पार मिनी इंडिया का माहौल बना दिया।

होटल के बाहर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उस समय सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी गीत ‘एकरे त रहल ह जरूरत ए राजा जी’ गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। गीत और नारों के बीच वहां मौजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रोटोकॉल से हटकर वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता और प्रवासी भारतीयों के स्नेह की तारीफ की।

देखिए तस्वीरें-

Leave a Reply