Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी तोमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी तोमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भाजपा के कर्मठ और लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी नरेन्द्र सिंह तोमर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।’

नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून, 1957 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। आज उका 63वां जन्मदिन है। वे मध्य प्रदेश के मुरैना से सांसद हैं।

Leave a Reply