Home समाचार चुनाव जीतते ही केजरीवाल की पार्टी पर परिवार ने जमाया कब्जा! देखिए...

चुनाव जीतते ही केजरीवाल की पार्टी पर परिवार ने जमाया कब्जा! देखिए चार सबूत

SHARE

अब आम आदमी पार्टी भी परिवारवाद की राह पर चल पड़ी है। आम आदमी पार्टी में केजरीवाल कुनबे ने कब्जा जमा लिया है। जी हां यह बात सुनकर आप जरूर हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये दावा बिल्कुल सच है। दरअसल दिल्ली में चुनाव के नतीजे आने के बाद ये भी साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी भी अब परिवारवाद के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही है। आइए आपको चार अलग-अलग सबूतों के आधार पर बताते हैं कि कैसे केजरीवाल कुनबा राजनीति में परिवारवाद की नई परिभाषा गढ़ रहा है।

सबूत नंबर- 1

चुनाव नतीजों के रुझान में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलता देख केजरीवाल अपने काफिले के साथ आम आदमी पार्टी के दफ्तार की ओर रवाना हुए, लेकिन इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया, खास बात यह रही कि पहली बार अरविंद केजरीवाल अपने पिता को लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे।

सबूत नंबर- 2

दिल्ली में दूसरी बार बहुमत मिलता देख केजरीवाल का पूरा परिवार धीरे-धीरे पार्टी दफ्तर पहुंच गया। दोपहर 2 बजे करीब अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में ही अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटा गया और दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को केक खिलाते हुए नजर आये।

सबूत नंबर- 3

दिल्ली चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद केजरीवाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे, खास बात यह है कि इससे पहले दो बार चुनाव जीत चुके केजरीवाल आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। लेकिन पहली बार वह अपने पूरे परिवार के साथ मंच पर नजर आये।

सबूत नंबर- 4

 

राजनीति से अपने परिवार को दूर रखने की कसम खाने वाले केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव प्रचार में भी अपने पत्नी और बच्चों को उतारा था। उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी को चुनावी प्रचार में लाकर यह साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी में अब सिर्फ उनके परिवार की ही चलेगी।

Leave a Reply