Home समाचार ममता बनर्जी ने आदिवासियों का कैसे किया अपमान, देखिए वीडियो

ममता बनर्जी ने आदिवासियों का कैसे किया अपमान, देखिए वीडियो

SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक मंचों पर ‘खेला’ करने का कोई मौका नहीं चुकती है। अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा गांव में ममता बनर्जी एक आदिवासी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने महिलाओं का हाथ पकड़कर डांस किया। लेकिन इस डांस के दौरान उन्होंने आदिवासी महिलाओं की भावनाओं के साथ जो ‘खेला’ किया, उससे आदिवासियों के प्रति उनका ढोंग और छुआछूत उजागर हो गया।  

दरअसल आदिवासी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ममता बनर्जी अन्य महिलाओं का हाथ पकड़कर डांस कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने दस्ताना नहीं पहना रखा था, जबकि उनका दोनों हाथ पकड़ने वाली दो महिलाएं दस्ताने पहन रखी थी। इन दो महिलाओं के आलावा डांस में शामिल किसी अन्य आदिवासी महिला के हाथ में दस्ताने नहीं थे। इससे पता चलता है कि ममता बनर्जी आदिवासी महिलाओं के हाथ को स्पर्श नहीं करना चाहती थी। आदिवासी महिलाओं के साथ किया गाय उनका डांस सिर्फ दिखावा था। इसे वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग ममता बनर्जी से सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ डांस करनी वाली लड़कियों ने दस्ताने क्यों पहन रखे हैं? जबकि ममता बनर्जी ने दस्ताना क्यों नहीं पहन रखे हैं? ट्विटर पर नितिन सोनी नाम के यूजर ने लिखा, “इसको कहते हैं भेदभाव कैसे उन दोनों महिला को दस्ताने पहनाए गए हैं जो ममता बनर्जी का हाथ पकड़े हैं, कहीं ममता बनर्जी गंदी न हो जांए।”

तृषा नाम की ट्विटर यूजर ने भी ममता बनर्जी के दस्ताने न पहनने को लेकर तंज कसते हुए लिखा, “वाह, यह महिला दूसरे स्तर पर हैं, छुआछूत को बढ़ावा दे रही हैं। त्वचा से त्वचा के संपर्क से बचने के लिए नृत्य करते समय केवल वे दोनों हाथों में दस्ताने पहने हुए हैं। यह हमारे आदिवासी लोगों का अपमान है।”

गौरव गौतम नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आदिवासी समुदाय का इतना घोर अपमान? जिन्होंने ममता बनर्जी के हाथ पकड़े है बस उनके हाथों में दस्ताने है? क्या आदिवासी किसी ख़ास तरह की बीमारी से ग्रसित है। ममता जी जो आपने उन्हें दस्ताने पहनवा दिए?”

Leave a Reply