Home समाचार देश में कोरोना टीकाकरण 175.46 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 98.33 प्रतिशत...

देश में कोरोना टीकाकरण 175.46 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 98.33 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 175.46 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 7,00,706 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,75,46,25,710 टीके लगाए गए हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,36,77,342 किशोरों को पहली खुराक और 2,17,30,069 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 37,901 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोना महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 4,21,24,284 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर वर्तमान में 98.33 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में कुल 16,051 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1,437 और केरल में 5,427 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 92 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 64,145 और महाराष्ट्र में 6 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,43,582 पर पहुंच गई है।

देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 2,02,131 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.47 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 8,31,087 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 76.01 करोड़ से अधिक जांचें की गईं हैं। इससे साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 2.12 प्रतिशत है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 172.32 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 11.18 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply