कोरोना टीकाकरण के मामले में देश को एक और उपलब्धि हासिल की है। 12 से 14 आयु वर्ग के 72 लाख से ज्यादा बच्चों को पहली खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार दोपहर 4 बजे के करीब ट्वीट कर बताया कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 12-14 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। हमें अपने यंग वॉरियर पर बहुत ज्यादा गर्व है।
Another feather in the cap of the world’s largest vaccination drive ?
Over 50 lakh youngsters between 12-14 age group have received their first dose of #COVID19 vaccine ?? ??
Extremely proud of our young warriors!#SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/3mk4OnLJ4e
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 23, 2022
हालांकि बुधवार रात तक टीकाकरण का यह आंकड़ा 72 लाख को पार कर गया। अब तक 72 लाख,17 हजार, 166 से अधिक किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। देश में तेज रफ्तार से जारी कोरोना टीकाकरण के कारण अब तक 182.23 करोड़ से अधिक कुल 1,82,23,30,356 टीके लगाए जा चुके हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,65,01,245 किशोरों को पहली खुराक और 3,63,71,187 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
टीकाकरण के कारण देश में सक्रिय मामले कम होकर 22,427 रह गए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 2,531 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,75,588 हो गई है। इससे देश में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत पर है।
तेज गति से जारी टीकाकरण के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 149 और केरल में 702 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 61 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 67,476 और महाराष्ट्र में 1,43,769 पर पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 6,61,954 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 78.49 करोड़ से अधिक कुल 78,49,52,800 जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.35 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.29 प्रतिशत है।
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 184.07 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 16.68 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।