Home समाचार ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान, सीएम बघेल के पिता पर एफआईआर दर्ज,...

ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान, सीएम बघेल के पिता पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी की चुप्पी पर लोगों का सवाल, क्या गंगा से वोल्गा जाएंगे दत्तात्रेय ब्राह्मण राहुल ?

SHARE
फाइल फोटो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने आप को जनेऊधारी ब्राह्मण और अपना गोत्र दत्तात्रेय बताते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ब्राह्मणों का अपमान करते हैं और वे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल गांधी नंद कुमार बघेल के बयानों का समर्थन करते हैं ? क्या राहुल गांधी भी गंगा से वोल्गा जाएंगे ? आखिर राहुल गांधी हैं क्या? 

दरअसल पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, “वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रुस की एक नदी) भेजेंगे क्योंकि वो परदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज लोग आए और चले गए। उसी तरह से ये ब्राह्मण लोग या तो सुधर जाएं या गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार हों।”

नंद कुमार बघेल के इन विवादित बयानों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने धारा 153-A और धारा 505-A के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सांप्रदायिक माहौल ख़राब करने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं नंद कुमार बघेल के विवादित बयानों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के दो मंत्रियों रविंद्र चौबे और मो.अकबर से सवाल किया कि क्या आप नंद कुमार बघेल के बयान का समर्थन करते हैं या नहीं।

उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के ब्राह्मण विधायकों को निशाने पर लिया। लोगों ने छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो नंद कुमार बघेल का विरोध करे या फिर राहुल गांधी के सामने अपनी शिकायत रखें और भूपेश को मुख्यमंत्री पद से हटाए, आख़िर वो दत्तात्रेय ब्राह्मण हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस की राज्य सरकारों में ब्राह्मणों को अपमानित करने की होड़ मची है। राजस्थान सरकार के मंत्री शान्ति धारीवाल के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों का अपमान किया है। 

Leave a Reply