Home विपक्ष विशेष कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोस्ट किया भारत का गलत नक्शा,...

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पोस्ट किया भारत का गलत नक्शा, ट्विटर पर लोगों ने जमकर धोया

SHARE

कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं में भारत के लिए जरा सा भी प्यार नहीं है, यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान ट्विटर पर भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया। थरूर ने जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था। इसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को कोझिकोड में होने वाली रैली की जानकारी दी थी।

थरूर की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में थरूर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

 

Leave a Reply