क्या कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या कराना चाहती है? लोगों के जेहन में ये बात इस रही उठ रही है क्योंकि कांग्रेस के एक बड़े नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया कह रहे हैं कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों को, आदिवासियों को, अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।’
देखिए वीडियो-
राजा पटेरिया रविवार 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश के पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हत्या के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाने का काम किया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना एसपी को तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए गए है। pic.twitter.com/uTR2zBHjIP
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 12, 2022
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। ओछी राजनीति करने के लिए कांग्रेस की किरकिरी और थू-थू हो रही है।
संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो – एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया।
The Congress is increasingly getting desperate and planning to assassinate PM Modi. We have seen how Channi’s administration, in the run up to Punjab elections, almost executed the plan… pic.twitter.com/wtsQpgVRWo
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 12, 2022
संविधान अग्र बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो – एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया pic.twitter.com/7psAVFh8bl
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) December 12, 2022
भारत जोड़ो या भारत जलाओ ? – संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो – एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया pic.twitter.com/aBxSnEDXjL
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 12, 2022
ये है कांग्रेस का असली चेहरा, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने दिया भड़काऊ बयान।
मोदी जी की हत्या को बोल रहा है पवई का पूर्व विधायक राजा पटेरिया। pic.twitter.com/TEYtdvuPcn
— Prashant Umrao (@ippatel) December 12, 2022
मध्य प्रदेश @INCIndia के नेता राजा पटेरिया का बयान कि @narendramodi जी की हत्या करवानी चाहिये’ अत्यंत निंदनीय और खतरनाक है.
गुजरात में भाजपा की प्रचंड विजय व कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद गांधीजी का नाम लेने वाले ढोंगियों की “हिंसक प्रवृत्ति” वाली मानसिकता ऐसे बाहर आ रही है. pic.twitter.com/bC66nxeBio— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) December 12, 2022
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है।
क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिये। pic.twitter.com/oUn2dJIR9s
— VD Sharma (@vdsharmabjp) December 12, 2022
“मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो”
देखे कैसे एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया अपने भड़काऊ भाषण से दलित, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को पीएम मोदी के खिलाफ भड़का रहा है pic.twitter.com/PgfWiUHx3M— Social Tamasha (@SocialTamasha) December 12, 2022
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और बड़े नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदीजी की हत्या करने का फरमान सुनाया…
इससे पहले भी आदिवासियों को नक्सली बनने के लिए प्रेरित कर चुके हैं कांग्रेसी नेताजी.. @RahulGandhi @INCIndia @ChouhanShivraj @drnarottammisra pic.twitter.com/Sr3ws72gEr— Ravi Bhadoria (@ravibhadoria) December 12, 2022