Home विपक्ष विशेष दिल्ली की हार में छिपी है भाजपा की बहुत बड़ी जीत, जानिए...

दिल्ली की हार में छिपी है भाजपा की बहुत बड़ी जीत, जानिए कारण

SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ गया। दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली है। इसे भाजपा की बड़ी हार बताया जा रहा है। लेकिन ये भाजपा की हार नहीं बल्कि उसकी बहुत बड़ी जीत है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी। इसके हिसाब से इस बार 130 प्रतिशत से अधिक कामयाबी मिली है।

इतना ही नहीं इस बार दिल्ली में भाजपा के वोट प्रतिशत में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है। इस बार भाजपा को करीब 39 प्रतिशत वोट मिला है, जो पिछले चुनाव में मिले 32 प्रतिशत से 7 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply