Home समाचार “भजन में ताली बजाने वाले हिजड़े” कहने वाले AAP नेता के साथ...

“भजन में ताली बजाने वाले हिजड़े” कहने वाले AAP नेता के साथ केजरीवाल घूम रहे हैं मंदिर-मंदिर, चुनाव देख हिंदू बनने पर लोग ले रहे मजे

SHARE

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोपाल इटालिया कह रहे है कि सत्यनारायण और भागवत कथा फालतू है और भजन में ताली बजाने वाले हिजड़े की तरह हैं। अब जबकि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, राम मंदिर और हिंदू धर्म के खिलाफ बयान देने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से हिंदू बन गए हैं और इसी गोपाल इटालिया के साथ माथे पर त्रिपुंड लगा और गले में रुद्राक्ष की माला पहन गुजरात में मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। ऐसे में चुनाव के समय हिंदुओं के वोट के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू बनने पर लोग मजे ले रहे हैं।

सत्यनारायण और भागवत कथा फालतू, हिजड़ों की तरह बजाते हैं ताली- गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इटालिया
सोशल मीडिया पर आप नेता गोपाल इटालिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे कह रहे हैं, “लोग सत्यनारायण कथा और भागवत कथा जैसी अवैज्ञानिक और फालतू की चीजों पर पैसा और समय बर्बाद कर देते हैं। इसके बाद भी लोगों को यह नहीं पता चलता कि उन्हें ऐसा करके क्या हासिल हुआ। वे दूसरों का समय भी बर्बाद कर देते हैं। अगर हम 5 पैसे भी ऐसी फालतू चीजों पर खर्च कर देते हैं तो हमें मनुष्य की तरह जीने का अधिकार भी नहीं है।” उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। जो मैं कहता हूं वह आपको अगर अच्छा न लगे तो मुझे ब्लॉक कर दीजिए। लेकिन हमें उनकी जरूरत नहीं है जो संस्कृति और प्रथाओं के नाम पर हिजड़ों की तरह ताली बजाते हैं। कुछ साधु स्टेज से फालतू बातें करेंगे और हम हिंजड़ों की तरह ताली बजाएंगे।”

इसके साथ ही इटालिया का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इटालिया ने दावा किया कि अमीर व्यापारी कथा और सत्संग के नाम पर लोगों से पैसे लूटते हैं। इटालिया ने सवाल किया, “ये कथाकार सिर्फ सूरत में ही कथाएं क्यों करते हैं? अगर तुम इतने ही बड़े हो तो जाकर सीमा पर कथा करो। पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर जाकर कथा करो लेकिन यहां के लोगों को छोड़ दो।”

खुद AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल किसी से पीछे नहीं है। उनका एक ट्वीट भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने हिंदुओं के पवित्र चिह्न का अपमान किया था। केजरीवाल ने एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें यह दिखाया गया था कि हिंदुओं के पवित्र चिह्न स्वास्तिक जैसे एक निशान के पीछे एक आदमी झाड़ू लेकर दौड़ रहा है।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, “विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं। अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो यह दो मिनट भी नहीं सोचेंगे।”

इस साल मार्च, 2022 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने के बहाने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान हिंदुओं के नरसंहार का मजाक उड़ाया था।

राम मंदिर निर्माण का विरोध करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं सोच रहा था कि अगर जवाहरलाल नेहरू ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जगह एक मंदिर बना देते तो क्या होता? क्या आजादी के बाद भारत का विकास होता? राम मंदिर निर्माण का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरक्की मंदिर बनाने से नहीं होगी।

इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा था कि “मेरी नानी कहती थी की मेरा राम किसी का मस्जिद तोड़ के बनाये गए मंदिर में नहीं बस सकता”

आइए देखते हैं केजरीवाल एंड कंपनी ने कब-कब भगवान श्रीराम का अपमान किया…

13 जून, 2021 : AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया।

7 अगस्त, 2020 : संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर भूमि पूजन से दलितों को दूर रखा गया था।

नवंबर 2019 : केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था।

दिसंबर 2018 : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम मंदिर की जगह विश्वविद्यालय का निर्माण कराने का सुझाव दिया था।

नवंबर 2018 : अरविंद केजरीवाल ने राममंदिर विवाद पर कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बजाय मंदिर बनाया होता, तो भारत आगे नहीं बढ़ता।

Leave a Reply