Home समाचार पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोरोना टीकाकरण के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोरोना टीकाकरण के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके, भारत ने चीन को पीछे छोड़ा

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर देश और दुनियाभर से बधाइयां मिलीं। लेकिन इस दिन देशवासियों ने कोरोना टीका लगवाकर अपने प्रिय प्रधानमंत्री को ‘वैक्सीन रिकॉर्ड’ का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर टीका लगाने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी कड़ी मेहनत से मुश्किल लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही एक दिन में 2.5 करोड़ टीका लगाकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया। एक दिन में कभी भी न भारत में और न ही दुनिया के किसी और देश में इतनी ज्यादा संख्या में वैक्सीन दी गई है।

भारत से पहले चीन के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा टीककरण का रिकॉर्ड था। उसने जून 2021 में एक दिन में 2.47 करोड़ टीके लगाए थे। अब भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। भारत ने एक दिन में ऑस्ट्रेलिया की आबादी (2.56 करोड़) के बराबर टीके लगा दिए। यह 123 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। देश की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। इस रिकार्ड के साथ ही भारत में अब तक कुल 79.64 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं, जो विभिन्न महाद्वीपों में लगाए गए टीके से भी अधिक हैं। भारत की इस उपलब्धि की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।

        मोदी सरकार ने टीककारण में रचा इतिहास

         विश्व का सबसे तेज कोरोना टीकाकरण        
            समय             टीके की डोज
             हर घंटे           15.62 लाख
           हर मिनट          26 हजार
          प्रति सेकंड          434 

                                          आंकड़ा- 17 सितंबर, 2021

कोरोना टीककरण की बढ़ती रफ्तार

तारीख   टीके की डोज
27 अगस्त, 2021 1.07 करोड़
31 अगस्त, 2021 1.36 करोड़
17 सितंबर, 2021 2.5 करोड़

टीकाकरण में आगे रहे बीजेपी शासित राज्य

राज्य  टीके की डोज
बिहार 29.38 लाख
कर्नाटक 28.42 लाख
उत्तर प्रदेश 26.63 लाख
गुजरात 22.59 लाख
मध्य प्रदेश 25.81 लाख

कोरोना टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि

भारत ने महाद्वीपों को पीछे छोड़ा

भारत – 79.64 करोड़ डोज

यूरोप  – 77.7 करोड़ डोज

उत्तरी अमेरिका-  59.3 करोड़ डोज

दक्षिण अमेरिका – 40.3 करोड़ डोज

अफ्रीका – 12.9 करोड़ डोज डोज

(17 सितंबर, 2021 तक कुल डोज)

Leave a Reply