Home समाचार देश ने बनाया नया कीर्तिमान: 100 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन, प्रधानमंत्री...

देश ने बनाया नया कीर्तिमान: 100 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया विज्ञान और सामूहिक भावना की विजय

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में इतिहास रच दिया है। देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने के नौ महीने बाद ही भारत ने ये नया कीर्तिमान बनाया है।

देश में 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामूहिक भावना की विजय बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत ने इतिहास रचा। हम विज्ञान, उद्यम और 130 भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।

100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पूरा करते ही केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि बधाई हो भारत। दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।

देश में 100 करोड़ टीकाकरण का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी थे। टीकाकरण अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की।

देश में अब तक 1 अरब 15 हजार 714 खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 70,83,18,703 करोड़ पहली खुराक और 29,16,97,011 करोड़ दूसरी खुराक दी गई है। यानी भारत में लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है।

भारत में 16 जनवरी 2021 को कोरोना वैक्‍सीन का पहला टीका लगा। इसके बाद से कोरोना टीकाकरण ने 25 मई को 20 करोड़, 17 जुलाई को 40 करोड़,, 25 अगस्त को 60 करोड़, 18 सितंबर को 80 करोड़ और 21 अक्तूबर को 100 करोड़ के अहम पड़ाव को पार किया है।

कोरोना टीकाकरण अहम पड़ाव
25 मई 20 करोड़
17 जुलाई 40 करोड़
25 अगस्त 60 करोड़
18 सितंबर 80 करोड़
21 अक्तूबर 100 करोड़

 

राज्यों में जारी टीकाकरण की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 12.21 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 9.32 करोड़, पश्चिम बंगाल में 6.85 करोड़, गुजरात में 6.76 करोड़ और मध्य प्रदेश में 6.72 करोड़ टीके लगाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

भारत ने 5 दिन एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के दायरे को पार किया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को तो यह आंकड़ा 2.5 करोड़ से ज्यादा रहा। कोरोना टीकाकरण का ग्राफ देखें तो-

01-10 करोड़ 85 दिन
10-20 करोड़ 45 दिन
20-30 करोड़ 29 दिन
30-40 करोड़ 24 दिन
40-50 करोड़ 20 दिन
50-60 करोड़ 19 दिन
60-70 करोड़ 13 दिन
70-80 करोड़ 11 दिन
80-90 करोड़ 12 दिन
90-100 करोड़ 19 दिन

 

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना टीके की 103.5 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 10.85 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।


Leave a Reply