Home समाचार राहुल गांधी एक बार फिर करा बैठे अपनी किरकिरी: गिरिराज सिंह ने...

राहुल गांधी एक बार फिर करा बैठे अपनी किरकिरी: गिरिराज सिंह ने लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी अपनी अज्ञानता के कारण एक बार फिर किरकिरी करा बैठे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को पुडुचेरी में मछुआरों से भी मुलाकात के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने उन किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून पारित कर दिए, जो इस देश की रीढ़ हैं। लेकिन आपको ये लग रहा होगा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मछुआरों की बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। असल में मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं। अगर किसानों के लिए दिल्ली में अलग से मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए क्यों नहीं?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को यह पता नहीं था कि मत्स्य पालन संबंधी मंत्रालय पहले ही बन चुका है। मोदी सरकार ने 2019 में पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय बनाया था और गिरिराज सिंह इसके मंत्री हैं। अपनी इसी अज्ञानता के कारण राहुल गांधी सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए। गिरिराज सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनकी क्लास लगा दी।

गिरिराज सिंह ने राहुल से यह भी कहा कि राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने इतालवी में राहुल पर जोरदार तंज कसा और कहा कि इटली में मत्स्य पालन का कोई अलग मंत्रालय नहीं है। यह कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

फिर क्या था, जल्दी ही सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ट्रोल होने लगे…

Leave a Reply