Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी...

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दी लोगों को शुभकामनाएं

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की है। जाहिर है कि दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे।’’

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।’’

Leave a Reply