Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

14 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुभाषित शेयर करते हुए लिखा, “प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते। प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥” इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जिस प्रकार सूर्य अपनी प्रकाश के बिना दृष्टिगोचर नहीं होता, उसी प्रकार प्रकाश की सूर्य के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। इस प्रकार सूर्य और प्रकाश का संपूर्ण अस्तित्व एवं शक्ति एक-दूसरे पर पूर्णत: आश्रित हैं।

14 जुलाई 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

14 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सभी को, विशेषकर त्रिपुरा की जनता को खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई। प्रधानमंत्री इस प्लेटफॉर्म पर लगातार सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बने हुए हैं।

14 जुलाई 2023
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के अंतरिक्ष यात्री, पायलट और अभिनेता थॉमस पेस्केट के साथ भेंट की।

प्रधानमंत्री ने शनैल की ग्लोबल सीईओ सुश्री लीना नायर के साथ मुलाकात की।

प्रधानमंत्री की प्रसिद्ध फ्रांसीसी योग शिक्षिका सुश्री चार्लोट चोपिन से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष सुश्री येल ब्रौन पिवेट और असेंबली के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी चैंप्स-एलिसीस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर सम्मानित अतिथि के रूप में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारत के वैज्ञानिकों के अथक समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 हमारे देश की आशाओं और सपनों को साकार करेगा।

14 जुलाई 2022
पहले I2U2 भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल।

14 जुलाई 2021
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद् की बैठक की अध्यक्षता,मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह फोन पर कोविड-19 स्थिति को लेकर चर्चा की।

14 जुलाई 2018
वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व आधारशिला के मौके पर उद्बोधन,आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।

14 जुलाई 2017
म्‍यांमार डिफेन्‍स सर्विसेज के कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल यू. मिन ऑग हिलियांग से मुलाकात।

14 जुलाई 2016
जापान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल नकातानी से मुलाकात, थेरेसा मे को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर बधाई दी।

14 जुलाई 2015
जापान के आईची प्रांत के गवर्नर हिदेकी ओहमूरा से मुलाकात और कई मुद्दों पर बातचीत।

14 जुलाई 2014
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाने के क्रम में जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे।

Leave a Reply