Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर जताया...

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर जताया शोक

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री बलबीर सिंह जी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवांवित किया। वह एक शानदार हॉकी खिलाड़ी थे। वह एक कोच के तौर पर भी काफी सफल रहे। उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं।

तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Leave a Reply