Home समाचार जब टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे जापान के तीन पूर्व...

जब टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्री

SHARE

जापान के टोक्यो में क्वाड सम्मेलन के बीच पीएम मोदी को एक अनोखी मुलाकात का भी मौका मिल गया। ये मुलाकात थी जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ। आज जापान के प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ पीेएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक भी हुई। जिससे देनों देशों के रिश्तों को और मजबूरती मिलने की उम्मीद है। 

पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के बीच बैठक के ठीक पहले पीएम मोदी ने जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ मुलाकात की। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी की कैमेस्ट्री, जापान के इन तीनों प्रधानमंत्रियों के साथ कितनी खास है। हलांकि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के साथ पीएम मोदी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। भारत दौर पर आए शिंजो आबे ने वाराणसी का भी दौरा किया था। 

जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ पीएम मोदी का मंथन 

जापान के तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने बैठक के दौरान पीएम मोदी के साथ, भारत-जापान संबंध और द्विपक्षीय हित से जुड़े मसलों पर विस्तार से बात की। साथ ही इस बैठक में रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के साथ-साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के मसले पर भी मंथन हुआ। चारों नेताओं ने भारत-जापान के लोगों के बीच सांस्कृतिक भागीदारी बढ़ाने के तरीकों को लेकर भी अपनी राय सामने रखी। 

पीएम मोदी ने शिंजो आबे की दोस्ती बेहद मजबूत 

जापान-भारत संघ (जेआईए) दोनों देशों को करीब लाने में बेहद अहम भूमिका निभाता रहा है। जापान के पूर्व पीएम योशिरो मोरी जापान-भारत संघ (जेआईए) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उनके बाद जल्द ही शिंजो आबे इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। 

पूर्व पीएम योशिरो मोरी को पीएम मोदी ने दी बधाई 

भारत के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ करने में पूर्व पीएम योशिरो मोरी की भूमिका अहम रही है। उन्होंने जापान-भारत संघ के माध्यम से दोनों देशों को करीब लाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके योगदान की पीएम मोदी ने सहारना की है। मुलाकात के दौरान इसके लिए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई भी दी है। 

पीएम मोदी ने योशीहिदे सुगा को कहा धन्यवाद 

पीएम मोदी ने योशीहिदे सुगा का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने भारत-जापान रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए कई बड़ी पहली की। सितंबर 2021 में वाशिंगटन डीसी में पहली बार दोनों नेता व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट में मिले थे। टोक्यो में मोदी की इस खास मुलाकात से साफ पता चलता है कि दुनिया के बड़े राजनेताओं के साथ उनका संपर्क हमेशा बना रहता है। चाहे ये राजनेता सत्ता में हो या नो हों, पीएम मोदी के साथ उनके रिश्ते हमेशा मधुर और मजबूत रहते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों देशों के आपसी हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply