Home समाचार नगालैंड विधानसभा में रचा गया इतिहास, पहली बार हुआ राष्ट्रगान का गायन

नगालैंड विधानसभा में रचा गया इतिहास, पहली बार हुआ राष्ट्रगान का गायन

SHARE

नगालैंड में एनडीपीपी ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई है और सरकार बदलने के साथ ही अब बदलाव भी नजर आने लगे हैं। नगालैंड विधानसभा में पहली बार राष्ट्रगान का गायन हुआ। 1 दिसंबर, 1963 को राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां पहली बार विधानसभा में राष्ट्रगान गाया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा में राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान के सम्मान में सभी मंत्री, विधायक, अफसर और दर्शक खड़े हो गए।

इसी तरह तीन साल पहले 23 मार्च, 2018 को त्रिपुरा विधानसभा में भी पहली बार राष्ट्रगान गाया गया। त्रिपुरा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद विधानसभा में राष्ट्रगान का गायन शुरू करवाया था।

Leave a Reply