Home समाचार किसान आंदोलन में फूट: गुरनाम सिंह चढूनी ने राकेश टिकैत पर लगाया...

किसान आंदोलन में फूट: गुरनाम सिंह चढूनी ने राकेश टिकैत पर लगाया किसान आंदोलन को बेचने का आरोप

SHARE

किसान आंदोलन में एक बार फिर फूट पड़ती नजर आ रही है। अब भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने राकेश टिकैत पर किसान आंदोलन बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत बीजेपी की गोदी में बैठे हैं।

एक वीडियो जारी कर चढ़ूनी ने राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ किसान संगठन इस आंदोलन को सरकार के पास बेचना चाह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकैत इस आंदोलन को अपना आंदोलन बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो संगठन सरकार से बात करने के लिए जा रहे हैं, मैं उनसे भी प्रार्थना करना चाहूंगा हूं कि वे इन किसानों पर रहम खाएं और किसानों का ना बेचें।

वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि बहुत से किसान संगठन अपनी निजी फायदे के लिए अपने संगठन को बेच रहे हैं। अब टिकैत भी किसान आंदोलन को अपना आंदोलन बता रहे हैं। जबकि टिकैत साहब बीजेपी की गोदी में बैठे हैं। उनका हरियाणा का प्रधान भी बीजेपी की गोदी में बैठा है। चढूनी ने यह भी कहा कि राकेश टिकैत ने मेरे खिलाफ दो केस दर्ज कराए हैं। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए।

देखिए वीडियो-

इसके पहले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों द्वारा की गई हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया था। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह इस आंदोलन से अलग हो गए। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने भी बॉर्डर से अपना आंदोलन खत्म कर दिया था।

Leave a Reply