Home पोल खोल गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने लगाई कांग्रेस के करीबी इतिहासकार रामचंद्र...

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने लगाई कांग्रेस के करीबी इतिहासकार रामचंद्र गुहा को लताड़

SHARE

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस के करीबी इतिहासकार रामचंद्र गुहा को ट्विटर कर तगड़ी लताड़ लगाई है। रामचंद्र गुहा ने ट्विटर पर बंगाल और गुजरात को लेकर एक विभाजनकारी पोस्ट डाली है। गुहा ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्राट की 1939 की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा है कि हालांकि गुजरात आर्थिक रूप से काफी सम्पन्न है लेकिन सांस्कृतिक रूप से एक पिछड़ा राज्य है, जबकि इसके उलट बंगाल आर्थिक रूप से काफी कमजोर होने के बाद भी सांस्कृतिक रूप से काफी उन्नत है। रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आपत्ति जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। सीएम रुपाणी ने गुहा को अंग्रेजों की तरह विभाजनकारी करार दिया।

विजय रुपाणी ने लिखा कि पहले अंग्रेज थे, जिन्होंने फूट डालकर शासन करने की कोशिश की थी। अब इन बुद्धिजीवियों का एक ग्रुप है जो भारतीयों को बांटना चाहता है। भारतीयों को इनकी चालों में नहीं फंसना चाहिए। गुजरात महान है, बंगाल महान है। भारत एक है। हमारी सांस्कृतिक नींव मजबूत है और हमारी आर्थिक आकांक्षाएं बहुत अधिक हैं।’

सीएम विजय रुपाणी के बाद लोगों ने ट्विटर पर रामचंद्र गुहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply