Home समाचार कांग्रेस की फिर हो रही है किरकिरी, आजतक सर्वे का फोटोशॉप कर...

कांग्रेस की फिर हो रही है किरकिरी, आजतक सर्वे का फोटोशॉप कर राहुल को दिखा रहा था पीएम मोदी से आगे

SHARE

सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को चमकाने के चक्कर में कांग्रेस की एक बार फिर से किरकिरी हो रही है। देश की हर जनता को पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता है। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकप्रियता में प्रधानमंत्री मोदी से आगे दिखाने के चक्कर में पार्टी अपना फजीहत करवा रही है। कांग्रेस ने राहुल को आगे दिखाने के लिए आजतक न्यूज चैनल का एक ऐसा सर्वे ट्वीट किया जो असल में हुआ ही नहीं था। दिल्ली कांग्रेस ने आजतक के सर्वे का फोटो दिखाते हुए ट्वीट किया कि “देश का मिजाज बदल रहा है, जुमलेबाजों को अब जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।” इसमें राहुल गांधी को 52 प्रतिशत और नरेन्द्र मोदी को 46 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया।

कांग्रेसी नेता इसे रिट्वीट भी करने लगे लेकिन जल्दी ही पार्टी की छीछालेदार होने लगी। आजतक ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि, “दिल्ली कांग्रेस, इस ट्वीट में शेयर की गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। यह तस्वीर फोटोशॉप है। आजतक ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है। यह पूरी तरह फेक है। हम आशा करते हैं कि आपके जैसे जिम्मेदार राजनीतिक संगठन आजतक के नाम पर गलत खबर वाले इस ट्वीट को तुरंत हटा लेंगे।”

आज तक के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर फजीहत होते देख पार्टी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

फेक सर्वे का पता चलते ही लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस को दौड़ाने लगे। थू-थू होने लगी। यूजर्स कांग्रेस और राहुल गांधी का नाम लेकर तंज कसने लगे।

Leave a Reply