Home समाचार चीन का पक्ष लेने पर लोगों ने ट्विटर पर लगाई राहुल गांधी...

चीन का पक्ष लेने पर लोगों ने ट्विटर पर लगाई राहुल गांधी की क्लास

SHARE

संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने वीटो कर दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य देशों अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के पास वीटो का विशेष अधिकार है। चीन ने इस वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर जैश सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने से रोक दिया। मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का प्रस्ताव भारत के पास ही आया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा कर चीन को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बना दिया। नेहरू की यह गलती आज भारत के लिए नासूर बन गई है।

अब जब चीन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ अड़ंगा लगाया है तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डरते हैं। जब चीन भारत के खिलाफ कदम उठाता है तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। राहुल ने लिखा कि पीएम गुजरात में शी जिनपिंग के साथ झूला झूलते हैं, दिल्ली में जिनपिंग को गले मिलते हैं, चीन में उनके सामने घुटने टेक देते हैं।

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्विटर पर जमकर क्लास लगाई- 

Leave a Reply