Home समाचार दंगों से कांग्रेस का रहा है चोली-दामन का रिश्ता !

दंगों से कांग्रेस का रहा है चोली-दामन का रिश्ता !

SHARE

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में भ्रम और हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में विपक्षी पार्टियों के इशारे पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भारतीय रेलवे के अनुसार हिंसा और अगजनी से अब तक 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एक-दो घटनाओं को छोड़ दें तो यह भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा के शासनकाल में सांप्रदायिक हिंसा की वारदातें बढ़ जाती हैं, जबकि दंगों से कांग्रेस का दंगों के साथ चोली-दामन का रिश्ता रहा है।

आजादी से आज तक अगर गौर से देखें तो साफ पता चलता है कांग्रेस का दंगों के साथ चोली-दामन का रिश्ता रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी के मीडिया में छपे बयान के अनुसार कांग्रेस के शासनकाल में 5,000 दंगे हुए हैं, जिनमें हजारों लोग मार दिए गए। दंगों की आड़ में राजनीति करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। ऑप इंडिया के मुताबिक दंगों के नाम पर डराने वाली कांग्रेस का हाथ 16000 लोगों के खून से लथपथ है जिसमें हिंदू, मुसलमान, सिख और अन्य धर्म के लोग शामिल हैं। 

कांग्रेस काल के कुछ बड़े दंगे

-भारत विभाजन के दौरान हुए दंगों में लाखों लोग मार दिए गए, देश का विभाजन कांग्रेस ने कराया था

– 1969 में हुए अहमदाबाद दंगे के दौरान गुजरात के सीएम कांग्रेस के हिंतेन्द्र भाई देसाई थे, देश की पीएम इंदिरा गांधी थीं।

-1984 में दिल्ली समेत पूरे देश में सिखों के खिलाफ हुए दंगे के दौरान देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे।

-1987 में बिहार के भागलपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान प्रदेश से लेकर देश तक में कांग्रेस की ही सरकार थी

-यूपी के मुरादाबाद में 1989 में हुए दंगे में सैकड़ों लोगों मार दिए गए, उस समय भी राज्य और केंद्र में कांग्रेस ही सत्तासिन थी।

-1990 में हैदराबाद में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान भी प्रदेश में कांग्रेस का ही राज था।

आपको बताते हैं कांग्रेसियों ने कब-कब अपने फायदे के लिए हिंसा भड़काई।

कांग्रेसियों ने जामिया के छात्रों को भड़का कर हिंसा फैलाई

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बहाने कांंग्रेसी नेताओं शनिवार और रविवार को जामिया मिलिया विवि के छात्रों को भड़काने का काम किया। शनिवार की रैली में ही शायद इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। ऐसा इसलिए, जामिया इलाके में आगजनी और हिंसा की वारदातों के बाद एक बार भी कांग्रेस की तरफ से शांति की अपील नहीं की गई, बल्कि भड़काऊ बयानों सो हिंसा को उकसाया गया। रविवार देर रात को जब जामिया समेत दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्र आईटीओ के पुलिस मुख्यालय पर मौजूद थे, तो उनकी अगुवाई में कई कांग्रेसी नेता वहां थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी रात को हंगामा कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे। इतना ही नहीं रविवार की आधी रात को ही कांग्रेस प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर जहर उगला। यानि कांग्रेस को कतई इसकी चिंता नहीं थी हंगामा कर रहे छात्रों को शांत किया जाए, बल्कि वो उन्हें भड़काने में लगी थी।

पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस ने आग लगाई
कांग्रेस पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी की आड़ में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अपने मंसूबों को फैलाने का काम किया है। पिछले कई दिनों से पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हिंसा का माहौल है और इसके पीछे भी कांग्रेस का हाथ बताया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने भाषणों में पूर्वोत्तर की हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक हिंसा और आगजनी के खिलाफ गिरफ्तार किए गए लोगों में कई लोग एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं।

हिंसा और खौफ का खेल : कांग्रेस ने कराया लाखों करोड़ का नुकसान
पिछले वर्ष कांग्रेस पार्टी ने सितंबर के महीने में भारत बंद के दौरान हिंसा और लूट का खेल खेला था। इस दौरान जहानाबाद में एक बच्ची की जान चली गई तो कई जगहों पर ट्रेनों पर पथराव किए गए। लोगों की गाड़ियां तोड़ी गईं, किसानों को मारा गया और स्कूल बसों पर हमला किया गया। सरकारी संपत्ति के साथ निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। FICCI के एक अनुमान के अनुसार एक दिन के भारत बंद से 20 हजार करोड़ का नुकसान होता है। वर्ष 2018 में कांग्रेस और विरोधी दलों ने सितंबर महीने तक पांच बार भारत बंद बुलाया है। एक बंद में 20 हजार करोड़ के नुकसान के हिसाब से अब तक एक लाख करोड़ का नुकसान हुआ जाहिर है यह किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि देश का नुकसान हुआ है।

मूर्ति तोड़ने वालों के कांग्रेस कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश
त्रिपुरा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद देश में कई जगहों पर महापुरुषों की मूर्ति तोड़ने की घटनाएं सामने आईं। इसका एक पहलू ये है कि जितनी भी घटनाएं हो रही हैं वह भाजपा शासित राज्यों में हो रही हैं। इन घटनाओं को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस ट्वीट से भी समझा जा सकता है।

जिस कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया वह आज बाबासाहेब अम्बेडकर को अपना बता रही है। हकीकत तो ये है कि मूर्ति तोड़ने वाले जितने भी पकड़ा रहे हैं उनके कांग्रेस या विपक्ष से कनेक्शन सामने आ रहा है। आजमगढ़ में बाबा साहेब की जो मूर्ति तोड़ने वाला बसपा का एक दलित है, जो मूर्ति वाली जमीन पर कब्जा करना चाहता था। राजस्थान के अकरोला में गांधी जी की मूर्ति तोड़ने वाले तीनों आरोपी कांग्रेस के सदस्य हैं।

हिंदू देवी-देवताओं का सरेआम अपमान कर रहे कांग्रेसी

02 अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान जिस तरीके से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया वह देश में आग लगाने की मंशा से ही किया गया। मध्य प्रदेश में हनुमान जी का जो अपमान किया गया था, वह ईसाई मिशनरियों से ताल्लुक रखते थे और तमिलनाडु में जिन 2 लोगों को शिवलिंग पर पैर रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम सद्दाम और सईद है। जाहिर है कि इसके पीछे भी कांग्रेस का ही हाथ है।

मंदसौर में किसानों को भड़काने में कांग्रेस का हाथ
मध्य प्रदेश के मंदसौर में जून, 2017 को जब मंदसौर में किसानों का आंदोलन चल रहा था। इसकी आगुआई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कर रहे थे। कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किसानों को इतना भड़काया कि छह लोगों की जान चली गई। एक सच्चाई ये है कि राहुल गांधी आंदोलन को बीच में ही छोड़कर विदेश भाग गए।

सहारनपुर में जातीय तनाव फैलाने की कांग्रेसी साजिश
फरवरी, 2017 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक समरसता की मिसाल बने यूपी में अप्रैल 2017 में आग लगाने की कोशिश की गई। सहारनपुर में दलितों और ठाकुरों को आमने-सामने लाने की कोशिश की गई। मामले की जांच हुई तो पता लगा कि हिंसा फैलाने वाली ‘भीम आर्मी’ कांग्रेस के नेताओं के सहयोग से खड़ा हुआ संगठन है। इसमें कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं के हाथ भी सामने आए।

सर्वसमाज की समरसता पसंद नहीं करती कांग्रेस
दरअसल, आजादी के 70 वर्षो बाद पहली बार ऐसा लग रहा है कि पूरे देश का बहुसंख्यक समाज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातीय बेड़ियां तोड़कर एकता के गठबंधन में बंधकर एकता के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहता है। समाज एकता के सूत्र में बंधकर विकास के रास्ते चलना चाहता है। लेकिन कांग्रेस को शायद ये एकता पसंद नहीं आ रही।

 

Leave a Reply