Home विचार राहुल गांधी जी, अपने परिवार के खिलाफ लगे पर्सनल घोटाले की लिस्ट...

राहुल गांधी जी, अपने परिवार के खिलाफ लगे पर्सनल घोटाले की लिस्ट देखिए

SHARE

आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उस समय देश भर में सनसनी फैला दी, जब उन्होंने आरोप लगाया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के निजी आरोप लगाएंगे और इसी वजह से उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश भर के मीडिया ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ ले लिया, लेकिन किसी ने भी सच्चाई दिखाने की कोशिश नहीं की। दरअसल नरेंद्र मोदी का राजनीतिक करियर कई दशक का है। इसमें से पिछले 16 साल से वो सत्ता के शिखर पर बैठे हैं। 14 साल तक लगातार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तो पिछले ढाई साल से देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन आज तक विपक्ष भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा पाया। ऐसे में नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी और उनके परिवार का रिपोर्ट कार्ड बनाना जरूरी है। खास बात ये है कि कांग्रेस पर कई दर्जन घोटाले के संगीन आरोप लगे, लेकिन इसमें से कई घोटाले में सीधे-सीधे इनके परिवार का नाम सामने आया है। आइए आपको बताते हैं उन घोटालों के बारे में जिनमें सीधे गांधी परिवार के लोगों पर आरोप लगे हैं-

1. अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला- 2013

ताजा मामला अगस्टा वेस्टलैंड घोटाले का है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम सामने आने के बाद से ही कांग्रेस पर चारों ओर से हमले हो रहे हैं। पार्टी की थू-थू हो रही है।
*भारत ने फरवरी 2010 में अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 12 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 36 अरब रुपए के सौदे पर दस्तखत किए।
*इतालवी कोर्ट ने माना कि भारतीय अफसरों और राजनेताओं को 15 मिलियन डॉलर रिश्वत दिए गए।
*सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पर कमीशन लेने के आरोप लगे।
*इतालवी कोर्ट ने एक नोट में इशारा किया था कि सोनिया सौदे में पीछे से अहम भूमिका निभा रही थीं। कोर्ट ने 225 पेज के फैसले में चार बार सोनिया गांधी का जिक्र किया।

2.रॉबर्ट वाड्रा- डीएलएफ घोटाला-2012

*2012 में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर डीएलएफ घोटाले का आरोप लगा। उनपर शिकोहपुर गांव में कम दाम पर जमीन खरीद भारी मुनाफे में रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ को बेचने का आरोप लगा।


*उनपर डीएलएफ से 65 करोड़ का ब्याजमुक्त लोन लेने का भी आरोप लगा. उनपर ये आरोप लगे कि इसके पीछे कंपनी को राजनीतिक फायदा पहुँचाना था।
*वाड्रा पर यह भी कहा गया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के रहते उन्होंने कई जगह बेहद कम दाम पर जमीन खरीदने का काम किया।

3. नेशनल हेराल्ड केस-2011

*गांधी परिवार पर अवैध रूप से नेशनल हेराल्ड की मूल कंपनी की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा।
*1938 में कांग्रेस ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। यह कंपनी नेशनल हेराल्ड, नवजीवन और कौमी आवाज नाम से तीन अखबार चलाती थी। एक अप्रैल 2008 को ये अखबार बंद हो गए।
* मार्च 2011 में सोनिया और राहुल गांधी ने यंग इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी खोली।
*एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को एक रियल एस्टेट फर्म में तब्दील कर दिया गया।
*गांधी परिवार पर अवैध रूप से इस संपत्ति को अधिग्रहण करने के लिए पार्टी फंड का इस्तेमाल करने का आरोप लगा।
*इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया और राहुल के खिलाफ अदालत में संपत्ति के बेजा इस्तेमाल का केस दर्ज कराया।

4. बोफोर्स घोटाला

बोफोर्स घोटाले राजीव गांधी की छवि को गहरा धक्का पहुँचा।
*उस समय आरोप लगा था कि भारतीय सेना को 155 एमएम हॉविट्जर तोप बेचने के लिए स्वीडन की तोप बनाने वाली कंपनी बोफोर्स ने राजीव गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को बतौर कमीशन 64 करोड़ रुपए दिए थे।
*इस सौदे में गांधी परिवार के करीबी और इतालवी कारोबारी ओतावियो क्वात्रोकी के अर्जेंटीना चले जाने पर सोनिया गांधी पर भी आरोप लगे।

इसके साथ ही मारुति घोटाले में भी परिवार का नाम आया।

*मारुति घोटाला- 1973

*मारुति कार कंपनी बनाने का लाइसेंस जब संजय गांधी को मिला था तब इंदिरा गांधी का नाम इस घोटाले में आया था।
*सोनिया गांधी को 1973 में मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का एमडी बनाया गया, हालांकि उनके पास इसके लिए जरूरी तकनीकी योग्यता नहीं थी। कंपनी को सरकार की ओर से टैक्स, फंड और कई छूटें मिलीं थी। लेकिन एक भी कार नहीं बना सकने के कारण 1977 में कंपनी बंद कर दी गई।

इसी तरह नागरवाला घोटाले में इंदिरा गांधी और मूंदड़ा घोटाले में जवाहरलाल नेहरू का नाम आया था।

आखिर देश कब तक घोटालों की चोटें सहन करता रहता। अब आप समझ सकते हैं कि भ्रष्टाचार, कालेधन और घोटाले पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो नोटबंदी अभियान चला रहे हैं जिससे कांग्रेस में बौखलाहट है।

Leave a Reply