Home समाचार मोदी है तो मुमकिन है: सत्ता के लिए संगम में डुबकी लगाने...

मोदी है तो मुमकिन है: सत्ता के लिए संगम में डुबकी लगाने पर ट्रोल हो रही हैं प्रियंका गांधी

SHARE

केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही कांग्रेस सत्ता के लिए छटपटा रही है। हमेशा हिन्दू धर्म का अपमान करने वाले कांग्रेसी नेता चुनाव से पहले मंदिर जा रहे हैं और गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता भले ही मंदिरों में जाकर खुद को हिंदू दिखाने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन वे न तो सनातन धर्म के बारे में जानते हैं और न ही पूजा का विधि-विधान जानते हैं। इतना ही नहीं, उनके दादा का नाम भी फिरोज खान गांधी है। फिर भी यूपी चुनाव से पहले ये खुद को हिंदू साबित करने में लगे हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। प्रियंका गांधी को नाव चलाते देख लोग पूछने लगे कि कांग्रेस की नैय्या कब पार लगेगी। गंगा नदी में डुबकी लगाते फोटो को शेयर करते हुए यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी को ट्रोल करने लगे। यूजर्स कहने लगे कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के पहले ये मंजर दुर्लभतम घटना की श्रेणी में आता था। मोदी जी के सत्ता में आने के पहले प्रियंका गांधी जी का इस आस्था से कोई सरोकार नहीं था। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या कह रहे हैं-

Leave a Reply