Home समाचार ट्विटर यूजर्स ने जावेद अख्तर की जमकर लगाई क्लास, जानिए क्यों ?

ट्विटर यूजर्स ने जावेद अख्तर की जमकर लगाई क्लास, जानिए क्यों ?

SHARE

देश में चाहे कितनी भी गंभीर स्थिति क्यों न हो कानून और व्यवस्था का काम नहीं रूकता। इसके रूकने से न सिर्फ समाज में अव्यवस्था फैल सकती है, बल्कि अपराधी पुलिस को चकमा देने में भी कामयाब हो सकते हैं। लेकिन ये बात शायद मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को समझ में नहीं आ रही है। उन्हें तो बस अपने एजेंडे की चिंता है। अपना एजेंडा जारी रखने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका प्रमाण उनके उस ट्वीट से मिलता है, जिसमें उन्होंने कोरोना संकट के समय दिल्ली हिंसा मामले में दो लड़कियों की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्रालय पर निशाना साधा है। 

जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा- ‘जब देश कोरोना के अलावा मजदूरों के पलायन, बेरोजगारी और भूखभरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। हमारा गृह मंत्रालय उन लोगों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है, जिन्होंने सीएए (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उसकी प्राथमिकताएं शेष भारत से अलग हैं।’

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कई यूजर्स ने कहा कि दिल्ली में हिंसा कराने वाले कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। आप भी देखिए लोगों ने किस तरह जावेद अख्तर की जमकर क्लास लगायी है… 

 

Leave a Reply