Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 22 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

22 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदर्श तथा वास्तविक अर्थों में उत्कृष्ट व्यक्ति के गुणों को को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

22 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्री मोदी ने कहा कि श्री जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा करने के कई अवसर मिले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजीत पवार को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

22 जुलाई 2024
लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और उन्हें लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था में विद्यमान ताकतों पर प्रकाश डालता है और सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों के नतीजों को भी प्रदर्शित करता है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित किया।

22 जुलाई 2023
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में उनके आवास पर भेंट की।

प्रधानमंत्री ने गायक मुकेश को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से गोवा में आयोजित जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

22 जुलाई 2022
असम के एक दिव्यांग (मूक-बधिर) कलाकार अभिजीत गोटानी से मुलाकात। गोटानी ने उन्हें एक पेंटिंग भी भेंट की, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया।

22 जुलाई 2021
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात पर चर्चा की।

फाइल फोटो

22 जुलाई 2020
यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के 45 साल पूरे होने पर इंडिया आइडियाज समिट में संबोधन।

22 जुलाई 2019
नई दिल्ली में चंद्रयान -2 अंतरिक्ष यान को ले जाने वाले जीएसएलवी एमके-III-एम1 के लॉन्च का टीवी पर अवलोकन,चन्द्रयान-2 के लांच पर संदेश।

22 जुलाई 2018
संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

22 जुलाई 2017
सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री महामहिम थर्मन षणमुगरत्‍नम से मुलाकात और विचार विमर्श। 

22 जुलाई 2016
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा का अनावरण और संबोधन, गोरखपुर उर्वरक संयंत्र और एम्स की आधारशिला पट्टिका का अनावरण व जनसभा में उद्बबोधन।

22 जुलाई 2015
पंजाब केसरी समूह के एडिटर-इन-चीफ विजय कुमार चोपड़ा ने समूह की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए 2.40 करोड़ रुपए से अधिक का ड्राफ्ट सौंपा।

22 जुलाई 2014
संसद सदस्‍य तरुण विजय ने चीनी भाषा में नरेंद्र मोदी पर प्रकाशित एक पुस्‍तक भेंट की, गुजरात के राज्यपाल ओ.पी. कोहली से संसद भवन में मुलाकात, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति मदाम पार्क ग्यून हाई के साथ टेलीफोन पर बातचीत, पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्‍वेश तीर्थ स्‍वामीजी से मुलाकात,राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply