Home विपक्ष विशेष राजस्थान में 15 साल की लड़की से 18 युवकों ने 9 दिनों...

राजस्थान में 15 साल की लड़की से 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया गैंगरेप, रेप के सबसे ज्यादा मामले वाले कांग्रेसी राज्य पर राहुल-प्रियंका ने साधी चुप्पी

SHARE

महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों के मामलों में राजस्थान शीर्ष पर है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी ‘भारत में अपराध -2019’ रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान में दर्ज हुए। राजस्थान में साल 2019 में 5997 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए है, जिसमें 1313 नाबालिग बच्चियों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। राजस्थान में पिछले 10 साल में रिपोर्ट हुए रेप केसों की संख्या में 295 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आजतक की खबर के अनुसार ये देश के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे खराब स्थिति है। आंकड़ों के मुताबिक 2009 में राजस्थान में 1,519 रेप केस दर्ज हुए. 2019 में ये आंकड़ा बढ़कर 5,997 केस तक पहुंच गया।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर आजतक के डीआईयू ने जिलेवार रिपोर्ट हुए रेप केसों की एक सूची बनाई। इस सूची में दस सबसे ज्यादा रेप के रिपोर्ट दर्ज जिलों में से आठ जिले राजस्थान के हैं। राजधानी जयपुर 507 मामलों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है। इसके अलावा भरतपुर में 290, अजमेर में 256, गंगानगर में 248, अलवर में 236, जोधपुर में 231, बीकानेर में 227 और बांसवाड़ा में 223 रेप के केस पुलिस में दर्ज हुए हैं।

कांग्रेसी सीएम अशोक गहलोत के राज में राजस्थान में महिला सुरक्षा की हालत काफी गंभीर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। लेकिन हाथरल पर हंगामा करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इन घटनाओं पर नजर नहीं जाती है।

राजस्थान में महिला सुरक्षा की हालत काफी गंभीर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। आइए कुछ घटनाओं पर नजर डालते हैं…

कोटा में 15 साल की लड़की का अपरहण कर 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया गैंगरेप
कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक नाबालिग लड़की का धोखे से अपहरण कर 9 दिनों तक करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया। इस दौरान नाबालिग को यातनाएं दी गईं। विरोध करने पर उसे नशा दिया गया। न्यूज 18 के अनुसार 25 फरवरी को कोटा (ग्रामीण) के सुकेत थाना इलाके से नाबालिग को उसकी पहचान की लड़की और उसका साथी बैग दिलाने के बहाने अपने साथ झालावाड़ ले गये। वहां उन दोनों ने नाबालिग को दरिंदों के हवाले कर दिया। नाबालिग को कभी होटल में तो कभी खेत में ले गये। इस दौरान वे नाबालिग को एक-दूसरे के हवाले करते रहे और उसकी अस्मत से खेलते रहे। आरोपियों ने 5 मार्च को नाबालिग को छोड़ दिया। बाद में उसने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने कई बार थाने गये थे, लेकिन हर बार उन्हें डांट-डपट कर भगा दिया गया। अब इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गये आरोपियों में शाहरुख, राजा खान, चौथमल, अरशद अयूब, तोशिब, शाहरुख, बिट्टू उर्फ वारिश, नब्बू उर्फ नवाब, इंसाफ मोहम्मद, समीर अब्बासी, आफताब मजिद उर्फ छोटू, मोहम्मद कैफ, मोनू हाड़ा और पूजा उर्फ बुलबुल शामिल है।

रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से सब इंस्पेक्टर ने थाना परिसर में लगातार तीन दिन तक किया बलात्कार
अलवर जिले के खेरली थाने में अपनी पीड़ा लेकर आई महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर ने तीन दिन तक थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में बलात्कार किया।  पत्रिका के अनुसार महिला अपने पति से विवाद मामले के निपटारे के लिए थाने पहुंची थी। जहां सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन ने झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद तीन दिन तक उससे साथ रेप करता रहा।

राजधानी जयपुर में चलती कार में रेप
सोशल मीडिया पर चलती कार में एक महिला के साथ रेप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को जयपुर बुलाकर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना करीब 6 महीने पहले की बतायी जा रही है। जी न्यूज के अनुसार पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2020 को वह न्यू सांगानेर रोड़ स्थित साईं कृपा होटल में रुकी थी। इस दौरान महिला के जानकार संजू बंगाली ने उसे पैसो का लालच देकर एक लड़के के साथ भेज दिया। उस लड़के ने यश होटल के पास मांग्यावास में एक कार में बैठा लिया। कार में पहले से 4 अन्य लोग सवार थे। कार सवार युवकों ने महिला का मोबाइल छीन लिया और महिन्द्रा सेज की ओर ले जाकर महिला से बलात्कार किया। इस दौरान कार में बैठे अन्य लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान दो अन्य कार सवार युवक भी आये और दूसरी कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल करके उसे बदनाम कर देगा। जिसके चलते 6 महीने बीत जाने पर भी पीड़िता ने गैंग रेप के बारे में किसी को नहीं बताया।

रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता को जिंदा जलाया
कांग्रेस शासित राजस्थान में कानून-व्यवस्था की क्या हालत है, वो किसी से छिपा हुआ नहीं है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला के शरीर का हिस्सा करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। महिला को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दैनिक भास्कर के अनुसार पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पीड़िता ने दो साल पहले प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर है। गोलूवाला थाना प्रभारी के अनुसार महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। जिस कमरे में पीड़िता सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीड़िता के शरीर का 70 प्रतिशत आग से झुलस गया।

फोटो सौजन्य दैनिक भास्कर

एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ दरिंदगी
इसके पहले जनवरी 2021 में राजस्थान के दौसा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी थी। यहां एक ही परिवार की चार गरीब महिलाओं के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। दौसा में एक दरिंदे पर चार महिलाओं के साथ रेप करने के मामले दर्ज हुए हैं। आरोपी ने महिलाओं की गरीबी का फायदा उठाकर हैवानियत का डाका डाला और एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनमें तीन सगी बहनें और एक बेटी शामिल हैं। आरोपी विष्णु गुर्जर थाना मेबंद क्षेत्र में एक ढाबा चलाता है, इसी ढाबे पर महिलाएं काम करती थीं। एक महिला के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म के घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गलत नजर डाल रहा है तो उसने दौसा महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। 22 जनवरी को महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहन ने और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खोली और दुष्कर्म की बात को बयान कर दिया। ऐसे में महिलाओं का दुख-दर्द जानने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन पीड़िताओं से मुलाकात करेंगे ? उन्हें भी हाथरस की तरह आर्थिक सहायता देंगे ?

पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई रेप पीड़िता
पिछले साल नवंबर में जब पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा था और घरों में दीप जलाए जा रहे थे, तभी राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में एक महिला और उसकी बेटी को जिंदा जलाया जा रहा था। शहर के कोतवाली थाना इलाके में रेप पीड़ित एक महिला पर रेप के आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और जिंदा जलाने का प्रयास किया। इससे महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई। महिला को बचाने आई उसकी नाबालिग बेटी भी आग की लपटों में घिर गई, जिससे वह भी झुलस गई। 

वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आरोपी सात महीने से फरार था। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। आरोपी उसे और उसके परिजनों को लगतार धमकियां दे रहा था और राजीनामे का दबाव बना रहा था। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिसका नतीजा है कि बेखौफ आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

सितंबर 2020 में 2 दिन में रेप की 18 से अधिक घटनाएं
राजस्थान में पिछले साल सितंबर में दो दिनों में बलात्कार के 18 से अधिक मामले सामने आए। लेकिन इन घटनाओं पर न तो गांधी परिवार की नजर जा रही है और न ही दोगले मीडिया की। आइए कुछ घटनाओं पर नजर डालते हैं, जिनसे पूरा देश शर्मसार हुआ है।

दुष्कर्म की वारदात – 1 : बारां में दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार
राजस्थान के बारां से दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने की खबर सामने आई है। आरोपी पहले दोनों लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। फिर तीन दिन तक उन्हें अलग-अलग शहरों में ले जाकर उनके साथ रेप किया गया। मामला तब और भी गंभीर हो गया, जब पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। लड़की का परिवार अब इंसाफ मांग रहा है और लेकिन पुलिस कुछ और कहानी बता रही है।

दुष्कर्म की वारदात -2 : सीकर में आठवीं की छात्रा के साथ बलात्कार
सीकर जिले में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पहले ताे उसके पिता काे खाने में नींद की गाेलियां देकर बेहाेश कर दिया। इसके बाद आरोपी भींवाराम उसके कमरे में घुस गया और डरा-धमका कर जबरन उसके साथ ज्यादती की। इस दाैरान आराेपी ने मासूम का अश्लील वीडियाे भी बना लिया और घटना के बारे में किसी काे बताने पर वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर फरार हाे गया। इसके बाद आराेपी ने यह अश्लील वीडियाे और फाेटाे अपने साथी हंसराज काे साैंप दिए। हंसराज ने पीड़िता काे ज्यादती के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

दुष्कर्म की वारदात – 3 : जयपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप
जयपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला के साथ चार बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इन चारों ने पहले महिला को एक व्यक्ति की मदद करने का झांसा दिया, फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म की वारदात – 4 : धौलपुर में नाबालिग से गैंगरेप
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप किया गया। दो युवकों ने घर में घुस कर कट्टे की नौक पर बारी-बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना के बाद शर्मिंदगी झेलते हुए नाबालिग ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाल अधिकार सरंक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट से आयोग को अवगत कराने को कहा।

दुष्कर्म की वारदात – 5 : सावई माधोपुर में महिला के साथ गैंगरेप 
सावाई माधोपुर के बौंली में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। बौंली बस स्टैंड से झांसा देकर दो आरोपी महिला को लालसोट रोड ले गए और वहां पर खेतों में गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म की वारदात – 6 : मालवीय नगर में युवती के साथ बलात्कार
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट लिखाया कि उसके नाबालिक बेटी के साथ एक परिचित युवक ने बलात्कार किया। आरोपित ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदनाम करने धमकी दी। आरोपी युवक मामला सार्वजनिक करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ भी गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।

दुष्कर्म की वारदात – 7 : सिरोही में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
सिरोही के अनादरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। मासूम अपने भाई के साथ नाले में बहते पानी में नहाने गई थी। इस दौरान पहले से शराब पी रहे एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। 

दुष्कर्म की वारदात – 8 : नागौर में कांस्टेबल ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
नागौर के नावां थाने के एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया । शहर के पुराने रेलवे स्टेशन पर स्थित पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया।

दुष्कर्म की वारदात – 9 : जयपुर में ढोंगी बाबा पर महिला से दुष्कर्म का आरोप
जयपुर में एक ढोंगी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। वीकेआई निवासी पीड़ित महिला ने विद्याधर नगर थाने में इन्द्र कुमार सांभरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बिमारी ठीक करने का झांसा देकर आश्रम बुलाया था। जहां आत्माओं का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।इसके बाद बाबा ने ने पीड़िता की बेटी को आश्रम बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा।

दुष्कर्म की वारदात – 10 : कोटा में कोचिंग छात्रा के साथ हॉस्टल संचालक ने किया रेप
महाराष्ट्र से कोटा में कोचिंग करने आई एक छात्रा से हॉस्टल संचालक ने डरा-धमका कर बलात्कार किया। पीड़ित छात्रा के मुताबिक उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई तो हॉस्टल संचालक ने उसका अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसने नजदीकियां बढ़ने की कोशिश की। एक दिन हॉस्टल संचालक अचानक उसके कमरे में आ गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार रेप किया। विरोध करने पर वह धमकियां देता और मारपीट करता था।

दुष्कर्म की वारदात – 11 : अजमेर में दलित महिला के साथ गैंगरेप
अजमेर में दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोपियों ने महिला को आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके दौराई गई थी, वहां उसे टीपू सुल्तान मिला। वह फुसलाकर खेत में ले गया। यहां टीपू के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 8 घंटे तक रेप करने के बाद तीनों आरोपी उसे घर के पास छोड़कर चले गए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की वारदात – 12 : जयपुर में तीन मजदूरों ने 8वीं की छात्रा से किया गैंगरेप 
जयपुर के आमेर क्षेत्र में तीन मजदूरों ने स्कूल जा रही नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप किया। एसीपी सौरभ तिवाड़ी के मुताबिक, 8वीं में पढ़ने वाली बच्ची बुधवार दोपहर स्कूल जा रही थी। जीतू और विक्रम नाम के दो युवक बाइक पर आए और उसे बैठाकर किराए के कमरे पर ले गए। यहां कालू नाम का एक युवक पहले से मौजूद था। तीनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की वारदात – 13 : अलवर में रेप के बाद युवती की गला घोंट कर हत्या
अलवर के रामगढ़ में दिनदहाड़े एक 22 साल की युवती की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया। युवती के गले पर और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले। पुलिस इस मामले में भी रेप के बाद हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

दुष्कर्म की वारदात – 14 : खरगोन में नाबालिग से गैंगरेप
खरगोन में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को खेत से तीन बदमाश उठाकर ले गये। उसके साथ गैंगरेप किया गया और भाई के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 3 आरोपी रात में पानी पीने खेत पर आए और तभी लड़की को उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और रोड पर फेंक कर चले गए।

दुष्कर्म की वारदात – 15 : हनुमानगढ़ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर कर नोहर में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची के शोर मचाने पर गांव का एक व्याक्ति आ गया। जिसके डर से युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया।

दुष्कर्म की वारदात – 16 : अलवर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म 
अलवर जिले के नीमराणा कस्बे में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले में बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 45 साल के रामनरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामनरेश नीमराणा में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह बच्ची घर में अकेली थी, इसी का लाभ उठाते हुए उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

दुष्कर्म की वारदात – 17 : नागौर में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म
नागौर के तोषिणा में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब पीड़िता थाने में शिकायत करने गई तो खुनखुना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया। वहीं आरोपी युवक ने बेरी गांव में दिव्यांग पति-पत्नी पर हमला भी करवाया।

दुष्कर्म की वारदात – 18 : तीन विदेशी युवतियों से दुष्कर्म मामले में बंगाली बाबा गिरफ्तार
राजधानी जयपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां तीन विदेशी युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक तथाकथित बाबा को गिरप्तार किया, जिसका नाम रूपक चटर्जी है। आरोपी बाबा विदेशी महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस और योगा सिखाने का झांसा देकर काफी समय से उनका यौन शोषण कर रहा था।

अब सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस राज में इन गरीब महिलाओं को इंसाफ मिलेगा ? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशों के दौरे से फुर्सत नहीं है, वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ट्विटरबाजी में व्यस्त है। ऐसे में महिलाओं का दुख-दर्द जानने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन पीड़िताओं से मुलाकात करेंगे ? उन्हें भी हाथरस की तरह आर्थिक सहायता देंगे ?

Leave a Reply