प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 10 जनवरी 2024 को गुजरात के गांधीनगर में 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है, तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा है।
एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है तब भारत दुनिया में विश्व की एक नई किरण बनकर उभरा है: PM @narendramodi#VibrantGujarat#VibrantGujaratGlobalSummit#VGGS2024 pic.twitter.com/QSH5GsC1IM
— MyGovIndia (@mygovindia) January 10, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था। आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। दुनिया के लोगों को जो विश्लेषण करना है, करते रहें, मेरी गारंटी है कि हो जाएगा।”
#WATCH | At the Vibrant Gujarat Global Summit 2024 in Gandhinagar, PM Narendra Modi says, “Today, India is the fifth largest economy in the world. 10 years ago, India was on the 11th position. Today, all major agencies estimate that India will be in the top three economies of the… pic.twitter.com/5woR7xVK0s
— ANI (@ANI) January 10, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।”
#WATCH गांधीनगर: PM मोदी ने कहा, “भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज… pic.twitter.com/mfZYVrV7Yc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024
उन्होंने कहा, “भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है… इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।”
#WATCH गांधीनगर: वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह 25 साल का कार्यकाल… pic.twitter.com/XJSz3cXW7l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024
प्रधानमंत्री ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कोने-कोने में आपके लिए नई संभावनाएं हैं। वाइब्रेंट गुजरात समिट इसके लिए भी एक गेटवे की तरह है। और आप भारत में सिर्फ इन्वेस्टमेंट ही नहीं कर रहे, बल्कि यंग क्रिएटर और कंज्यूमर की एक नई जेनरेशन को भी शेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सपने, मोदी का संकल्प है। आपके सपने जितने बड़े होंगे, मेरा संकल्प भी उतना ही बड़ा होगा।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सपने, मोदी का संकल्प है।
आपके सपने जितने बड़े होंगे, मेरा संकल्प भी उतना ही बड़ा होगा: PM @narendramodi#VibrantGujarat#VibrantGujaratGlobalSummit#VGGS2024 pic.twitter.com/4MkYs0Ky1U
— MyGovIndia (@mygovindia) January 10, 2024