Home समाचार आंध्र प्रदेश में राष्ट्रवादियों की जीत, राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा...

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रवादियों की जीत, राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा ‘जिन्ना टॉवर’, 26 जनवरी को नहीं फहराने दिया गया था तिरंगा

SHARE

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में राष्ट्रवादियों की एक मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। गुंटूर के महात्मा गांधी रोड पर मौजूद ‘जिन्ना टॉवर’ अब राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रंग दिया गया है और गुरुवार को यहां झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, 2022 को इस टॉवर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे हिंदू वाहिनी के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। 

इस बदलाव को लोग राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादियों की जीत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे प्रदर्शन के बाद गुंटूर के जिन्ना टॉवर को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। साथ ही उसके आगे एक पोल भी बनाया जाएगा ताकि लोग तिरंगा फहरा सकें। बीजेपी कार्यकर्ता पिछले कुछ हफ्तों से इस टावर का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये ठीक है कि टावर को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, लेकिन इसका नाम भी बदला जाना चाहिए। बीजेपी नेताओं ने जिन्ना टॉवर का नाम बदलकर अब्दुल कलाम टॉवर रखने की मांग की है।

26 जनवरी को हिन्दू वाहिनी के सदस्यों ने जिन्ना टॉवर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की थी। लेकिन हाथों में तिरंगा लिए हिंदू वाहिनी के सदस्यों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था। टॉवर के चारों ओर बैरियर लगा दिए गए थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे इन लोगों को बल प्रयोग कर रोकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। नेटिजन्स ने इस पर आक्रोश जताया था। 

गौरतलब है कि गुंटूर के जिन्ना टॉवर के निर्माण को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। लेकिन कहा यह भी जाता है कि देश की आज़ादी से पहले साल 1939 में जिन्ना कुछ दिनों के लिए गुंटूर आए थे। यहां उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। जिसकी याद में यह टॉवर बना दिया गया। अब इस टॉवर के विरोध में खड़े लोगों की मांग है कि इसका नाम बदला जाए। 

Leave a Reply