Home समाचार मोदी राज में भारत को मिल रही रिकॉर्ड तोड़ सफलता, एश‍ियन गेम्स...

मोदी राज में भारत को मिल रही रिकॉर्ड तोड़ सफलता, एश‍ियन गेम्स में 86 पदकों के साथ रचा इत‍िहास, 100 पदकों के टार्गेट की तरफ बढ़ते कदम

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रोज नया इतिहास रच रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पिछले नौ साल के कार्यकाल में ऐसे कई कार्य हुए हैं, जिनका पूर्ववर्ती सरकारों में होना तो दूर, उनके बारे में सोचना भी मुश्किल था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के राज में मुश्किल काम भी आसान और मुमकिन हो गया है। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स-2023 में भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, क्षमता और बेहतर प्रदर्शन से रिकॉर्ड तोड़ सफलता अर्जित कर रहे हैं। इस एशियन गेम्स के 11वें दिन यानी 04 अक्टूबर, 2023 को भारत ने 71 पदक हासिल कर पदकों की कुल संख्या के मामले में अपना पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद 100 पदकों के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा दिया। 

दरअसल 2018 में भारतीय दल ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पहली बार 70 पदकों का आंकड़ा छुआ था। लेकिन इस बार एशियन गेम्स-2023 में यह आंकड़ा भी पीछे छूट गया है। अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शऩ करते हुए 86 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इसमें 21 स्वर्ण, 32 रजत, और 33 कांस्य पदक शामिल है। भारत महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था। इसके बाद पदकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 11वें दिन भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल हैं। आज गेम का 12वां दिन है और कई प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत जल्द 100 पदकों का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

कई ऐसे खेल हैं, जिसमें भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय तीरंदाजों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों में 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में यह सिर्फ दूसरा दिन था, जब भारत ने 10 से ज्यादा पदक जीते। इससे पहले आठवें दिन भारत को 15 पदक मिले थे। 12वें दिन कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।

गौरतलब है कि इस बार के खेल में पिछले 72 सालों में भारतीय टीम के खाते में सबसे ज्यादा पदक आ चुके हैं। खेलों के इतिहास में टीम इंडिया का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो चुका है। एशियन गेम्स का आगाज 1951 में हुआ था और इस बार 51 पदक भारत के खाते में थे। इसके बाद अगले कई सालों तक भारत इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया और साल 1982 में कुल 13 गोल्ड के साथ 57 पदकों तक अपना आंकड़ा पहुंचाया। इस प्रदर्शन को भी टीम बरकरार नहीं रख पाई और 2006 में फिर से पदकों की फिफ्टी लगाई। 2010 में पहली बार 60 पदकों का आंकड़ा पार करते हुए टीम 65 तक पहुंची। 2014 में टीम को एक बार फिर से 56 पदक मिले। इसके बाद 2018 में हुए 18वें एशियन गेम्स में भारत ने 2010 के 65 पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार 70 पदक हासिल किया था। 

 

Leave a Reply