Home समाचार नितिन गडकरी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के प्रोपेगैंडा की निकाली...

नितिन गडकरी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के प्रोपेगैंडा की निकाली हवा, एजेंंडा चलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

SHARE

देश की जनता से नकारे जाने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है। 2024 के आम चुनाव को देखते हुए प्रोपेगैंडा टूलकिट का सहारा ले रही है, जिसमें बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच मतभेद की झूठी खबरें फैलाकर जनता को गुमराह करने की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत कांग्रेस और उसके सरपरस्तों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उनके अधूरे बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन नितिन गड़करी ने ट्वीट कर प्रोपेगैंडा करने वालों की जमकर लताड़ लगाई और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि मेरा पद चला जाए तो कोई बात नहीं। उनकी इस छोटी वीडियो क्लिप को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इसके बाद Office Of Nitin Gadkari के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एक वीडियो जारी किया गया, जिसके दो भाग हैं। एक जिसमें हेरफेर कर बनाया गया और दूसरा ओरिजिनल वीडियो हैं। इसके साथ लिखा गया है ‘कुछ मीडिया संस्थानों और व्यक्तियों द्वारा चलाये जा रहे झूठे अभियान की सच्चाई’। 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिना संदर्भ या सही संदर्भ के उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, हालांकि मैं फ्रिंज एलिमेंट के इस तरह के दुर्भावनापूर्ण एजेंडे से कभी परेशान नहीं हुआ हूं, मगर फिर भी सभी संबंधितों को चेतावनी देता हूं कि मैं अपनी सरकार, पार्टी और हमारे लाखों मेहनती कार्यकर्ताओं के व्यापक हित में उन्हें कानून के दायरे में ले जाने से नहीं हिचकचाऊंगा। इसलिए, मैंने जो वास्तव में कहा था, उसका लिंक साझा कर रहा हूं। गडकरी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय, बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ज्ञानेश्वर एम मुलय द्वारा लिखी पुस्तक नौकरशाही के रंग के लोकार्पण में बोल रहे थे। यहां बोलते हुए उन्होंने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि जब वो महाराष्ट्र में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे, तब करीब 450 गांव में सड़क बनवाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का कानून आड़े आ रहा था। इसके लिए मैंने अधिकारियों से कहा ये काम करो, इसकी जिम्मेदारी व्यक्तिगत तौर पर मेरी है। मैं पेशेवर राजनीति में नहीं हूं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये पद रहे या न रहे। गया तो गया पद कोई बात नहींउन्होंने इस पूरे भाषण की लिंक भी शेयर करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए मेरे खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाये जाने के बाद से ही चर्चा थी कि उनके साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस घटनाक्रम में विपक्ष ने भी रुचि ली और अब कुछ लोग बता रहे हैं कि नितिन गडकरी बीजेपी छोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने वीडियो ट्वीट करके पूछा था कि गडकरी ऐसा क्यों कह रहे हैं। सिंह ने ट्वीट किया, बीजेपी में बहुत बड़ी गड़बड़ चल रही है। 

Leave a Reply