Home समाचार भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने का केजरीवाल का नायाब तरीका, ‘भारत रत्न’ भी...

भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने का केजरीवाल का नायाब तरीका, ‘भारत रत्न’ भी रेवड़ी की तरह बांट रहे, भ्रष्टाचारी को जेल भेजने की जगह भारत रत्न की मांग

SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार में भ्रष्टाचार के खेल से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एक नायाब तरीका अपनाते हैं। जैसे ही उनके किसी मंत्री पर आरोप लगता है या जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाती है वे तुरंत उसे पद्मविभूषण से लेकर भारत रत्न तक बांट देते हैं। रेवड़ी बांटकर सत्ता सुख भोग रहे केजरीवाल भारत रत्न को भी रेवड़ी समझने लगे हैं। जबकि भारत रत्न असाधारण काम के लिए दिया जाता है। 1954 से अब तक 48 महानुभावों को यह सम्मान दिया गया है। केजरीवाल ने इसके पहले 4 जुलाई को कोरोना काल में सेवाओं के बदले डॉक्टरों को भारत रत्न देने की मांग की थी। अपने दोस्तों के लिए भारत रत्न की मांग करने वाले केजरीवाल राजनीति के माहिर खिलाड़ी की तरह राजनीतिक चुनाव प्रचार के दौरान भी भारत रत्न को ले आते हैं। गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महाराजा कृष्ण कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। वहीं उत्तराखंड चुनाव के दौरान सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की थी। भारत रत्न के लिए एक तरफ वह भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त अपने करीबियों का नाम लेते हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की तुलना महाराजा कृष्ण कुमार और सुंदरलाल बहुगुणा से कर रहे हैं।

मनीष सिसोदिया को शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 अगस्त 2022 को गुजरात में कहा है कि उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया को शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए। केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही है। उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति को पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था सौंप देनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने पांच साल के अंदर करिश्मा करके दिखा दिया। मौजूदा पार्टियां सत्तर साल में जो काम नहीं कर पाईं, इस व्यक्ति ने वो काम करके दिखा दिया। सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया, देश के ग़रीब बच्चों को भविष्य दे दिया। ” उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति पर सीबीआई के छापे पड़वाते हो तुम लोग…और फिर ये अनर्गल बातें कर रहे हो। ऐसे व्यक्ति को तो भारत रत्न मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री जी को बुलाकर कहना चाहिए कि मनीष जी हमें बताइए कि कैसे शिक्षा व्यवस्था ठीक करें।” गुजरात दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा क‍ि न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। केजरीवाल ने यह भी आशंका जतायी कि सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा क‍ि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण मिलना चाहिए

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जब गिरफ्तार किए गए तब केजरीवाल ने उन्हें भी क्लीन चिट दे दिया। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है और उन्हें पद्म विभूषण जैसे देश के सबसे बड़े सम्मान देने चाहिए। उन्होंने देश को मोहल्ला क्लीनिक का एक मॉडल दिया, जिसको देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग आ रहे है। मोहल्ला क्लीनिक देखने यूएन सेक्रेटरी जनरल और स्वीडन के पूर्व मुख्यमंत्री आए। उन्होंने दिल्ली को एक ऐसा हेल्थ का मॉडल दिया कि दिल्ली के अंदर सबका इलाज फ्री हो रहा है। सारी दवाइयां फ्री हैं। उनको तो लगता है कि उन्हें पद्म विभूषण जैसे देश के सबसे बड़े सम्मान देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन एक देशभक्त है और देश को उन पर गर्व करना चाहिए।

महाराज कृष्ण कुमार जी को मिले भारत रत्न

अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को भारत रत्न देने के बाद गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान 23 अगस्त 2022 को केजरीवाल ने भावनगर में कहा, ” महाराज कृष्ण कुमार सिंह जी एक महान पुरुष थे। आज़ादी के बाद सबसे पहले उन्होंने अपनी रियासत सरदार पटेल को सौंपी थी। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि महाराजा कृष्ण कुमार सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”

सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करे सरकार

केजरीवाल ने 15 जुलाई 2021 को पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की याद में विधानसभा परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सुंदरलाल बहुगुणा के एक चित्र का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि केंद्र सरकार इस वर्ष सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करे। सीएम ने सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव बहुगुणा और प्रदीप बहुगुणा को एक लाख रुपए, स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित भी किया। केजरीवाल ने कहा कि सुंदर लाल बहुगुणा का व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए आदर्श है जिन्होंने अपना पूरा जीवन पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा में लगा दिया। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को भारत रत्न देने से प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

कोरोना काल में सेवा बदले डॉक्टरों को भारत रत्न देने की मांग

अरविंद केजरीवाल इसके पहले 4 जुलाई को कोरोना काल में सेवाओं के बदले डॉक्टरों को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर चिकित्सकों को भारत रत्न देने में कोई तकनीकी खामी है तो इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।

नवीन जिंदल बोले, ‘भारत रत्न’ रेवड़ी नहीं जो हर किसी को बांटते फिरें अरविंद केजरीवाल

भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि ‘भारत रत्न’ रेवड़ी नहीं है जिसे अरविंद केजरीवाल हर किसी को बांटते फिरें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हर चीज को राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसकी एक अलग नियम-प्रक्रिया और मानक हैं जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार समय-समय पर देश के सम्मानित नागरिकों को इसे प्रदान करती रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस विषय को आम आदमी पार्टी को राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, खुद के लिए अगला नोबेल पुरस्कार रख रहे केजरीवाल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने कटाक्ष करते हुए लिखा सत्येंद्र जैन के लिए पद्म विभूषण… मनीष सिसोदिया के लिए भारत रत्न…. खुद के लिए अगला नोबेल पुरस्कार… अच्छा जा रहे हो अराजकतावादी पार्टी।

केजरीवाल द्वारा भारत रत्न को रेवड़ी की बांटे जाने पर सोशल मीडिया पर लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं। आप भी देखिए-

Leave a Reply