Home समाचार महाराष्ट्र में 24,645 नए केस दर्ज, देश के कुल सक्रिय मामलों में...

महाराष्ट्र में 24,645 नए केस दर्ज, देश के कुल सक्रिय मामलों में राज्य का हिस्सा 62.71 प्रतिशत

SHARE

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार कोरोना पर काबू पाने में विफल रही है। कोरोना वायरस महामारी की कैपिटल बन चुके महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 24 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या 24,645 है। देश के छह राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों में दर्ज किए 40,715 नए मामलों में इनका योगदान 80.90 प्रतिशत रहा है।

प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों में महाराष्ट्र के बाद पंजाब में 2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं। दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस वर्ष फरवरी के मध्य माह में कोरोना के मामले सबसे कम दर्ज किए गए थे। लेकिन अब कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है और आज यह 3.45 लाख है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 10,731 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 75.15 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.71 प्रतिशत है।

कोरोना के मामलों के दोगुना होने का समय 1 मार्च, 2021 से 504.4 दिनों की तुलना में 23 मार्च, 2021 को घटकर 202.3 दिन हो गया है। 23 मार्च सुबह 7 बजे तक 4,84,94,594 वैक्सीन खुराक दिलाई गई है। टीकाकरण के 66वें दिन 22 मार्च को 32 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके साथ ही भारत में ठीक होने वालों की संख्या 1,11,81,253 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 29,785 मामले ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.67 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 199 लोगों की मौत हुईं है। दैनिक मृत्यु के मामले में 80.4 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र और पंजाब में 58-58 मरीजों की मौत हुईं। इसके केरल और छत्तीसगढ में 12-12 लोगों की कोविड से मौत हुई है।

चौदह राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

Leave a Reply